LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar News : पूर्णिया में चावल की बोरियों से दबकर मजदूर की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : बिहार के पहले इथेनॉल फैक्ट्री में चावल के बोरियों से दबकर एक मजदुर की मौत हो गयी. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है.........पढ़िए आगे

Bihar News : पूर्णिया में चावल की बोरियों से दबकर मजदूर की ह
मजदूर की मौत - फोटो : ANKIT

PURNEA : पूर्णिया के परोरा स्थित बिहार के पहले इथेनॉल फैक्ट्री में मजदूर की चावल की बोरियो के नीचे दबने से मौत हो गई। मजदूर से बिना सेफ्टी किट के प्लांट में काम कराया जा रहा था। हादसे के फौरन बाद मजदूर को इलाज के लिए GMCH पूर्णिया में एडमिट कराया गया, जहां इलाज के क्रम में मजदूर की मौत हो गई। मृतक मजदूर की पहचान सरसी थाना क्षेत्र के चंपावती हरिटोल गांव निवासी खोखो मुनि के बेटे बुधो मुनि 26 के रूप में हुई है। मजदूर की मौत के बाद से अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुटी है। 

घटना की जानकारी देते हुए साथी मजदूर पंकज कुमार ने बताया कि बुधो प्लांट में लगे सेलो से फरवे के जरिए चावल नीचे खींच रहा था। इसी दौरान चावल मजदूर के ऊपर गिर गया। इससे मजदूर चावल के नीचे दब गया। करीब 15 मिनट बाद जब साथी मजदूर वहां पहुंचा। चावल के नीचे से हल्की आवाज सुनाई दी। चावल के नीचे दबे होने के संदेह पर साथी मजदूरों ने बुधो को आपसी सहयोग से किसी तरह चावल के नीचे से निकाला। 

Diarch GO

मजदूर की नाजुक हालत को देखते हुए आनन फानन में उसे साथी मजदूरों और प्लांट के अधिकारियों के सहयोग से GMCH पूर्णिया में एडमिट कराया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। हादसे के फौरन बाद प्लांट के अधिकारियों और स्टाफ की ओर से कॉल कर परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पाकर परिजन अस्पताल पहुंचे, इसके कुछ ही देर बाद मजदूर की जान चली गई। 

मजदूर की मौत के बाद से पत्नी सिरोमुनि कुमारी का रो रोकर बुरा हाल है। पत्नी ने बताया कि बुधो 7 महीने से फैक्ट्री में काम कर रहे थे। साथी मजदूरों ने बताया कि हादसे के वक्त उन्हें सेफ्टी किट तक नहीं दिया गया था। अगर कीट उन्हें उपलब्ध कराया जाता, तो उनकी जान बच सकती थी। प्लांट के अधिकारियों ने कहा की मजदूर को समुचित मुआवजा दिया जाएगा, पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। घटना की सूचना मिलते ही के.नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए GMCH पूर्णिया भेज दिया है।

NSIT
Nsmch

अंकित की रिपोर्ट