LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News : कॉटन धुनाई की मशीन फटने से गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति को पहुंचा नुकसान

Bihar News : पूर्णिया में कॉटन धुनाई की मशीन फटने से गोदाम में भीषण आग लग गयी. इस घटना में लाखों की सम्पत्ति जलकर राख हो गयी.....पढ़िए आगे

Bihar News : कॉटन धुनाई की मशीन फटने से गोदाम में लगी भीषण आ
गोदाम में लगी भीषण आग - फोटो : ANKIT

PURNEA : पूर्णिया के राजस्थान हैंडलूम शॉप में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई, जिसमें चौथे फ्लोर पर स्थित कॉटन गोदाम जलकर खाक हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि 1 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं। आगलगी की वजह कॉटन की धुनाई के दौरान मशीन का फटना बताया जा रहा है। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि आग कैसे भड़की, इसकी जांच होनी चाहिए। कुछ साल पहले भी इस शॉप में आगलगी की घटना घट चुकी है। फायर ब्रिगेड की दो बड़ी और एक छोटी गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश कर रही है। 

Diarch GO

ट्रैफिक और लॉ एंड ऑर्डर की समस्या को देखते हुए भट्टा टीओपी प्रभारी समित कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों की भीड़ को हटाकर ट्रैफिक को सुचारु करने में जुटे हैं। पूर्णिया पूर्व के सीओ और सदर विधायक विजय खेमका मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। शॉप संचालक से बातचीत कर आगलगी के कारणों की जांच की जा रही है। 

आगलगी में हुए नुकसान का आकलन अभी नहीं किया जा सका है। शॉप संचालक ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है।

NSIT
Nsmch

पूर्णिया से अंकित की रिपोर्ट