LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

BiharCrime -25 हजार का इनामी डकैत हथियारों और जेवरातों के साथ गिरफ्तार, लूट-डकैती के कई मामले दर्ज

BiharCrime - अपराध पर नकेल कसते हुए बिहार एसटीएफ और जिला पुलिस ने 25 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी मोहम्मद इश्तेयाक को दबोच लिया है । पुलिस ने उसके पास से देसी पिस्टल, 20 चोरी के मोबाइल और लूट का सोना-चांदी बरामद किया है । जानिए पूरा मामला

BiharCrime -25 हजार का इनामी डकैत हथियारों और जेवरातों के सा

Purnia -: बिहार एसटीएफ (STF) और पूर्णिया जिला पुलिस को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी मोहम्मद इश्तेयाक और उसकी सहयोगी को भारी मात्रा में अवैध हथियार और लूटे गए आभूषणों के साथ गिरफ्तार किया है ।

क्या है पूरा मामला? दिनांक 04-05 दिसंबर 2025 की मध्य रात्रि में बिहार एसटीएफ की विशेष टीम और पूर्णिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। इस दौरान पूर्णिया के सदर थाना क्षेत्र से कुख्यात अपराधी मोहम्मद इश्तेयाक (पिता- मो. लाईक, सा.- आईना महल) को गिरफ्तार किया गया । पुलिस ने मौके से एक अवैध देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद किया है ।

पुलिस ने बताया कि इश्तेयाक की गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर उसकी सहयोगी नजमुल खातुन (पति- मो. लाईक) को भी गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से लूट के आभूषण और मोबाइल बरामद किए गए हैं ।

अपराधी का इतिहास

गिरफ्तार अपराधी मोहम्मद इश्तेयाक एक आदतन अपराधी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसके खिलाफ पूर्णिया जिले के सदर थाने में लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराधों के कुल 09 मामले पहले से दर्ज हैं । इस संबंध में पूर्णिया के सदर थाने में दो अलग-अलग कांड (संख्या 601/25 और 602/25) दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है ।

NSIT
Nsmch

बरामद सामानों की सूची: पुलिस ने छापेमारी के दौरान निम्नलिखित सामग्री बरामद की है: 

हथियार: 1 देसी पिस्टल और 1 जिंदा कारतूस ।

आभूषण: लगभग 60.36 ग्राम सोना और 907.80 ग्राम चांदी के जेवरात ।

इलेक्ट्रॉनिक्स: 20 चोरी के मोबाइल और 1 टैबलेट ।