LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

इनकम टैक्स गोलंबर पर मचा कोहराम, बीच सड़क पर धू-धूकर जलने लगी चलती कार, पटना के सबसे व्यस्त रोड पर बड़ा हादसा

इनकम टैक्स गोलंबर पर दोपहर 1.15 बजे के करीब टाटा सूमो बीच सड़क पर जलने लगी. कुछ मिनट में ही पूरी गाड़ी आग का गोला बन गई.

car burning at Income Tax golamber
car burning at Income Tax golamber- फोटो : news4nation

Bihar News: पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर गुरुवार को एक चलती कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में कार धू-धूकर जलने लगी। यह घटना शहर के सबसे व्यस्तम चौराहों में से एक पर हुई, जिससे सड़क पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। राहत की बात यह रही कि समय रहते ड्राइवर कार से बाहर निकल गया, जिससे किसी की जान नहीं गई। घटना के कारणों की जांच जारी है।  

जलने वाली गाड़ी टाटा सूमो बताई जा रही है. यह हादसा दोपहर 1.15 बजे के करीब हुआ. राहत की बात रही कि जैसे ही ड्राइवर को इसका अहसास हुआ कि गाड़ी में आग लगने की संभावना है उसने बीच सड़क पर ही गाड़ी रोक दी. साथ ही सभी तेजी से गाड़ी से बाहर निकल गए. हालांकि तब तक आग की लपटें टाटा सूमो से निकलने लगी और कुछ मिनट में ही कार आग का गोला बन गई. 

Diarch GO

पुलिस ने किसी प्रकार के हादसे को रोकने के लिए इनकम टैक्स गोलम्बर पर सभी गाड़ियों को फिलहाल रोक दिया. इससे बेली रोड की इस सड़क पर काफी लंबा वाहनों का कतार देखा गया. आग पर काबू पाने के लिए आनन फानन में उपाय किये गए. हालांकि काफी देर तक अफरातफरी की स्थिति मची रही.

 

NSIT
Nsmch