LATEST NEWS

  • सदर अस्पताल में चोरों का आतंक: प्रसूति वार्ड के पास से गर्भवती महिला का बैग चोरी, नकदी व जरूरी दस्तावेज गायब
  • सदर अस्पताल में चोरों का आतंक: प्रसूति वार्ड के पास से गर्भवती महिला का बैग चोरी, नकदी व

  • आर. के. सिन्हा के निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर: प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, बताया अपूरणीय क्षति
  • आर. के. सिन्हा के निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर: प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी

  • Gaurav Rai Social Work
  • किसी के हाथों को रोजगार, किसी के सपनों को पंख… सेवा से सजा गौरव राय का जन्मदिन

  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा
  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ

  •  SC-ST case against IIT Patna Registrar
  • 'काबिल मत बनो, दलित बनो, सफलता झक मारकर आएगी' ... IIT पटना के रजिस्ट्रार के खिलाफ आदित्य

Fake Caste Census - जातीय गणना को फर्जी बतानेवाले राहुल गांधी के सामने तेजस्वी चुप क्यों, क्रेडिट लेने के लिए थे सबसे आगे, जदयू ने मांगा जवाब

Fake Caste Census - जातीय गणना को फर्जी बताने पर जदयू ने महागठबंधन को निशाने पर लिया है। पार्टी ने इस दौरान तेजस्वी और लालू को लेकर कहा कि जब राहुल गांधी ने यह बात कही कि तो उन्होंने इसका विरोध नहीं किया, क्योंकि उनका जमीर मर गया था।

Fake Caste Census - जातीय गणना को फर्जी बतानेवाले राहुल गांध
जातीय गणना को फर्जी बताने पर जदयू का पलटवार- फोटो : ABHIJEET SINGH

PATNA - राहुल गांधी ने अपने एकदिवसीय बिहार दौरे के दौरान जिस तरह जातीय गणना को फर्जी बताया, उसके बाद जदयू कांग्रेस सहित महागठबंधन की सभी पार्टियों पर निशाने पर लिया है। जिसमें सबसे ऊपर तेजस्वी यादव और राहुल गांधी रहे।

जमीर मर गया उनका

जदयू में मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि मुझे हैरानी है कि जब राहुल गांधी जातीय सर्वे को फर्जी बता रहे थे तो उस समय न तो तेजस्वी ने और कांग्रेस या वाम दलों के किसी नेता ने इसका विरोध जताया। उनका जमीर मर गया था। जबकि यही तेजस्वी कुछ समय पहले जातीय सर्वे का श्रेय लेने के लिए सबसे आगे रहते थे। उन्होंने जातीय सर्वे की रिपोर्ट का समर्थन करते हुए बताया कि नीतीश कुमार ने यह काम कराया और उन्होंने गांधी जयंती के दिन यह रिपोर्ट सार्वजनिक की। 

लालू यादव और तेजस्वी ने राहुल गांधी से क्यों नहीं पूछा जातीय सर्वे को फर्जी बताया तो तेजस्वी यादव फर्जी सर्वे का श्रेय ले रहे थे। उन्होने वाम दलों को भी नहीं छोड़ा। कहा कि वाम दलों के नेता क्या अज्ञानी है  कि उन्हें जातीय जनगणना सही लग रहा है। 

राहुल गांधी बेचैन आत्मा

नीरज कुमार ने कहा किराहुल गांधी बेचैन आत्मा है और बिहार के कांग्रेसियों को बेचारा बनाकर रखा है। राहुल गांधी कहते हैं कि जाति जनगणना गलत है, तो उन्हें बताना चाहिए कि उनके नेताओं ने सर्वदलीय बैठक में कैसे हिस्सा लिया। कांग्रेस के नेता बिहार के जो हैं उनके जमीर नहीं जागी और उसका विरोध नहीं किया।

NSIT
Nsmch

आरक्षण विरोधी रहा है कांग्रेस

कांग्रेस हमेशा आरक्षण का विरोधी रहा है, मंडल कमीशन की रिपोर्ट को राजीव गांधी ने कीड़ा का डिब्बा कहा था। कर्नाटक में जाति जनगणना हुई कांग्रेस के कार्यकाल के समय में कर्नाटक की सरकार जब कांग्रेस में थी 2014 में अधिसूचना जारी की जातीय जनगणना करने की सर्वे का पूरा खर्च 179 करोड रुपए आया। कर्नाटक सरकार ने 2016 में रिपोर्ट सार्वजनिक करने के बाद का हिस्ट्री जो आज तक नहीं हुई। 

कर्नाटक में दलित समाज की संख्या सबसे ज्यादा है, दूसरे नंबर पर मुस्लिम थी जाति संख्या में। कर्नाटक में दलित और मुस्लिम की संख्या ज्यादा होने से कर्नाटक में जाति जनगणना की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई।

कांग्रेस नहीं चाहती कर्नाटक में मुस्लिमों की सरकार

दलित और मुस्लिम के हिस्सेदारी पर कांग्रेस चुप हो जाती है इसीलिए रिपोर्ट को छुपा कर रखा  दलित और मुसलमान के साथ धोखेबाजी की कर्नाटक में लिंगायत और डॉकलिंगा की संख्या कम होने का बावजूद भी राजनीतिक पर दबदबा है। कांग्रेस नहीं चाहती है दलित और मुस्लिम का दबदबा न हो जाए इसलिए रिपोर्ट जारी नहीं की।

माफी मांगे राहुल गांधी

राहुल गांधी को मैं चुनौती देता हूं मंडल कमीशन को राजीव गांधी ने कूड़े का डब्बा कहा था इसके लिए माफी मांगे।  बिहार का जाति सर्वे रिपोर्ट फर्जी है तो कर्नाटक में जाति जनगणना क्या है। एक तरफ राहुल गांधी दूसरी तरफ महागठबंधन के सभी घटक दल के नेता कौन अज्ञानी है। राहुल गांधी जातीय जनगणना को फर्जी बताते हैं महागठबंधन के सभी घटक दल एक मंच पर आकर इसका समर्थन किया।

नीतीश कुमार ने बिहार में जातीय जनगणना कराकर देश में नजीर पेश किया है. नीतीश कुमार के बेहतर काम की प्रशंसा भी कर देते। 

REPORT - ABHIJEET SINGH