LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

Bihar News : बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहारियों की तुलना रोहिंग्या और बांग्लादेशियों से की तो भड़के अखिलेश सिंह, कांग्रेस नेता का बड़ा हमला

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने दावा किया है कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में रहने वाले बिहारी मूल के लोगों की तुलना रोहिंग्या और बांग्लादेशियों से की है. उन्होंने इसकी जोरदार निंदा करते हुए इसे बिहार के लिए अपमानजनक बताया.

JP Nadda & Akhilesh Singh
JP Nadda & Akhilesh Singh- फोटो : news4nation

 Bihar News : दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने नड्डा द्वारा दिल्ली में बसे बिहारियों की तुलना रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों से किए जाने पर कड़ी निंदा की। 

साथ ही आयुष्मान कार्ड योजना के तहत उनके बयान को भी लेकर तल्ख तेवर में दिखें और उन्होंने कहा कि बीजेपी के अध्यक्ष के द्वारा यह कहना कि 500 के टिकट में 5 लाख का इलाज करा के दिल्ली से जाने वाले बिहारियों और पूर्वांचल के लोगों को दिल्ली में भाजपा की सरकार बनानी चाहिए ये वैसा है जैसे देश में कोई कानून नाम की चीज नहीं है। इस बयान के साथ बिहारियों को घुसपैठियों से तुलना करने को उन्होंने देशद्रोही बयान करार दिया।


दिल्ली में छठ पर बड़ी घोषणा

अखिलेश सिंह ने कहा कि दिल्ली में बसे पूर्वांचल और बिहार के लोगों के प्रति शीला दीक्षित ने जितना काम किया उसे कांग्रेस पार्टी सरकार बनते आगे बढ़ाएगी और स्वर कोकिला दिवंगत लोकगायिका शारदा सिन्हा के नाम पर दिल्ली में छठ महापर्व पर महाकुंभ के तर्ज पर यमुना के किनारे छठ को समर्पित जिला का निर्माण करेगी जिससे बिहार के लोगों का आप सरकार द्वारा छठ मनाने से देने से इंकार करने की उनकी नीति का खात्मा किया जा सकेगा। 

उन्होंने पूर्वांचल और बिहार के लोगों से दिल्ली के आगामी विधान सभा चुनाव में कांग्रेस के हाथ का साथ देने की अपील भी संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से की।

NSIT
Nsmch