LATEST NEWS

  • Begusarai Panchayat Building Row
  • बेगूसराय में पंचायत सरकार भवन के निर्माण पर सवाल, जांच में खानापूर्ति का आरोप, अधिकारी पर बदसलूकी की

  • Bikram police liquor raid
  • दुर्गा पूजा से पहले पटना पुलिस का एक्शन: बिक्रम में पुलिस ने पकड़ी 101 लीटर महुआ शराब,2000 लीटर

  • फतुहा में नदी से युवक का शव
  • फतुहा में नदी से युवक का शव बरामद, एक दिन पहले मिली थी लावारिस कार! मौत की गुत्थी

  • Muzaffarpur witch,
  • मुजफ्फरपुर में डायन का आरोप लगाकर 50 वर्षीय महिला की बेरहमी से की पिटाई, मौत

  • Bihar KYP Centres Protest
  • बिहार में 1731 KYP केंद्रों को फिर शुरू करने की मांग पर पटना में प्रदर्शन, नियोजन भवन से

Muzaffarpur News: वंशीधर बृजवासी ने शिक्षा विभाग को दिखाया आइना, कहा- नीतीश जी,शिक्षकों से पहले अपने अधिकारियों को सुधारिए

शिक्षकों के नेता कहे जाने वाले एक शिक्षक बंशीधर बृजवासी ने जब शिक्षकों के हो रहे शोषण के खिलाफ आवाज उठाया तो के के पाठक के द्वारा शिक्षक नेता बंशीधर बृजवासी पर बड़ी कार्रवाई की गई और उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया।

Bihar News
बृजवासी ने शिक्षा विभाग को दिखाया आइना- फोटो : reporter

Muzaffarpur News: जिस के के पाठक द्वारा कभी शिक्षक बंशीधर बृजवासी पर हुकूमत चलाया जाता था, आज वहीं बंशीधर बृजवासी ने के के पाठक और नीतीश कुमार को शिक्षा विभाग से जुड़े कमियों का आईना दिखा दिया हैं । बता दें कि शिक्षकों के नेता कहे जाने वाले एक शिक्षक बंशीधर बृजवासी ने जब शिक्षकों के हो रहे शोषण के खिलाफ आवाज उठाया तो के के पाठक के द्वारा शिक्षक नेता बंशीधर बृजवासी पर बड़ी कार्रवाई की गई और उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया।  बावजूद बंशीधर बृजवासी ने हार नहीं मानी और शिक्षकों के तरफ से शिक्षको का आवाज बुलंद करते रहे और इसका परिणाम यह हुआ कि शिक्षकों ने तिरहुत स्नातक उपचुनाव में बंशीधर बृजवासी को विजय बना कर दिया और अब वही बंशीधर बृजवासी आज सरकार ने शिक्षा विभाग के कमियों का आईना दिखा रहे हैं और कभी अपने ऊपर हुकूमत चलाने वाले के के पाठक और नीतीश कुमार को ललकारते हुए नजर आ रहे हैं।

बंशीधर बृजवासी ने हाल ही में औराई प्रखंड के एक स्कूल का निरीक्षण करते हुए नीतीश कुमार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश जी, आपको अपने अधिकारियों की गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि बच्चे झोपड़ी के स्कूल में टूटे हुए बेंच पर पढ़ने के लिए मजबूर हैं। इसके बावजूद, आप शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की बात कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान, बृजवासी ने नीतीश कुमार और उनके शिक्षा विभाग पर कई अन्य आरोप भी लगाए। यह सच है कि किसी भी व्यक्ति का समय कब बदल जाए, यह कोई नहीं जानता। कभी जिस शिक्षक पर के के पाठक हुकूमत चलाते थे, आज वही शिक्षक सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। 

Diarch GO

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा