LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

Bihar Politics: तेजस्वी यादव पर भड़के उपेंद्र कुशवाहा, नेता प्रतिपक्ष को याद दिलाया राजद का इतिहास

Bihar Politics: पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है। उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार करते हुए उन्हें राजद का इतिहास याद दिलाया है।

Upendra Kushwaha Tejashwi Yadav
Upendra Kushwaha angry on Tejashwi Yadav- फोटो : social media

Bihar Politics: रालोमो प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा पलटवार करते हुए उनके हालिया बयान की कड़ी आलोचना की है। कुशवाहा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि तेजस्वी यादव और उनके परिवार का इतिहास भ्रष्टाचार से भरा हुआ है, और ऐसे में उन्हें दूसरों पर आरोप लगाने का कोई अधिकार नहीं है।

तेजस्वी यादव के 'डीके टैक्स' बयान पर पलटवार

तेजस्वी यादव द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर 'डीके टैक्स' लेने का आरोप लगाने के बाद, कुशवाहा ने इसे राजद की "सत्ता की भूख" करार दिया। उन्होंने कहा, "राजद के नेता भ्रष्टाचार में सिर से लेकर पांव तक डूबे हुए हैं। उनकी राजनीति झूठे आरोप लगाकर अपनी बदनामी छिपाने का प्रयास है। तेजस्वी यादव का यह बयान हास्यास्पद और बेबुनियाद है।"

नीतीश सरकार की सराहना

कुशवाहा ने नीतीश कुमार की सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी सरकार जनता के हित में बेहतर काम कर रही है। उन्होंने तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा, "राजद का एकमात्र उद्देश्य जनता को गुमराह करना और सत्ता हासिल करना है। उनकी बयानबाजी में सच्चाई नहीं है।"

राजद को बताया भ्रष्टाचार का प्रतीक

कुशवाहा ने राजद को भ्रष्टाचार का प्रतीक बताते हुए जनता को सावधान किया। उन्होंने कहा, "बिहार के लोग राजद के पिछले कार्यकाल के कुशासन और भ्रष्टाचार को भूले नहीं हैं। जिनका पूरा परिवार घोटालों में फंसा हुआ है, वे दूसरों पर कीचड़ उछालने का काम कर रहे हैं। लेकिन अब जनता जागरूक है और सच्चाई को समझती है।" कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार विकास और पारदर्शिता के आधार पर आगे बढ़ रही है और विपक्ष के बेबुनियाद आरोपों से प्रभावित होने की जरूरत नहीं है।

NSIT
Nsmch

रोहतास से रंजन की रिपोर्ट