Jharkhand Assembly Election 2024 : झारखंड चुनाव प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा से मिले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, लोजपा (रा) का सीट होगा फाइनल ?

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने असम के सीएम और झारखंड के प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान झारखण्ड विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की।

Chirag Paswan meets Himanta Biswa Sarma

Jharkhand Assembly Election 2024 :  हरियाणा में रिकॉर्ड तीसरी बार सरकार बनाने में बीजेपी सफल रही। 17 अक्टूबर को हरियाणा के नए सीएम नायब सिंह सैनी शपथ ग्रहण करेंगे। वहीं उनके शपथ ग्रहण समारोह में कई एनडीए के कई नेता शामिल होंगे। इसी कड़ी में बिहार के लोकप्रिय सांसद और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी हरियाणा पहुंचे हैं। इस क्रम में चिराग पासवान ने असम के सीएम और झारखंड के प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा से मुलाकात की। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर दी। 

हिमंत बिस्वा सरमा से मिले चिराग

सोशल मीडिया पर ट्विट कर चिराग पासवान ने कहा कि, "आज हरियाणा के नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायाब सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ जाने के क्रम में असम के लोकप्रिय मुख्यमंत्री एवं झारखंड के प्रभारी  हिमंता बिस्वा सरमा से मुलाकात हुई। इस दौरान झारखण्ड विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चाएं हुई"।

Diarch GO


झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा

बता दें कि, चुनाव आयोग ने झारखंड विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान कर दिया है। झारखंड में दो चरणों में मतदान होना है। पहले चरण का मतदान 13 नबंवर को होगा तो वहीं 20 नबंवर को दूसरे चरण का मतदान होगा। मतदान को लेकर सभी तैयारियां शुरू हो गई है। वहीं बिहार के कई पार्टियां झारखंड विधानसभा चुनाव को लड़ने का ऐलान कर चुकी है। जदयू, लोजपा(रा) और हम पार्टी ने झारखंड में एनडीए के साथ चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। 

NSIT
Nsmch

एक सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव

वहीं असम के सीएम ने बीते दिन पहले कहा था कि झारखंड में बीजेपी आजसू और जदयू के साथ चुनाव लड़ेगी। जिसके बाद चिराग पासवान ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। जिसके बाद माना जाने लगा की झारखंड में चिराग की पार्टी लोजपा(रा) को भी एक सीट मिल सकता है। हालांकि फिलहाल एनडीए में सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। ऐसे में चिराग पासवान ने आज हिमंता बिस्वा सरमा से मुलाकात की है।