LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Bihar News: तेजस्वी यादव के सबसे करीबी सांसद संजय यादव से मांगी गई रंगदारी, भागे भागे पुलिस के पास पहुंचे राजद नेता

बिहार के नेताओं को अपराधियों ने सॉफ्ट टारगेट की भांति बना रखा है. सांसद-विधायकों को आए दिन कॉल कर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने में एक और नाम तेजस्वी यादव के नजदीकी सांसद संजय यादव का जुड़ गया

Tejaswi Yadav MP Sanjay Yadav
Tejaswi Yadav MP Sanjay Yadav- फोटो : news4nation

Bihar News: बिहार के राजनेताओं को धमकी देने का सिलसिला बदस्तूर जारी है. सांसदों-विधायकों को जान से मारने की धमकी देने के साथ ही उनसे रंगदारी मांगने के मामले में एक और नाम राजद सांसद संजय यादव का जुड़ गया है. तेजस्वी यादव के सबसे करीबी नेतओं में एक राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सांसद संजय यादव से रंगदारी मांगी गई.  बताया जा रहा है कि उनसे 20 करोड़ की रंगदारी मांगी गई है. 

संजय यादव से रंगदारी मांगने वाले ने उन्हें कॉल करके रंगदारी मांगी है. साथ ही रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई है. इसे लेकर पटना के सचिवालय थाने में संजय यादव ने मामला दर्ज कराया है. बताया गया कि संजय यादव को मोबाइल पर कॉल करके रंगदारी मांगी गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

वहीं पुलिस ने संजय यादव की शिकायत के बाद रंगदारी मांगने वाले का नंबर इलेक्ट्रॉनिक serwilance पर डालकर जाँच में जुट गई है. गौरतलब है कि संजय यादव मूल रूप से हरियाणा के हैं. 2024 से बिहार से राजद के सदस्य के रूप में राज्यसभा के सांसद के रूप में कार्यरत हैं. वह लालू प्रसाद यादव के बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के वरिष्ठ राजनीतिक सलाहकार के रूप में जाने जाते हैं. 

कौन हैं संजय यादव

 संजय यादव का जन्म 24 फरवरी 1984 को हरियाणा के महेंद्रगढ़ के नांगल सिरोही गाँव में हुआ था. 2007 में उन्होंने भोपाल, मध्य प्रदेश में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान में मास्टर ऑफ़ साइंस की डिग्री हासिल करके अपनी पढ़ाई पूरी की.संजय  यादव की मुलाकात तेजस्वी से तब हुई थी जब तेजस्वी दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के लिए इंडियन प्रीमियर लीग के खिलाड़ी थे. उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव के साथ भी काम किया था . हालांकि बाद में तेजस्वी के साथ वे बिहार में सक्रिय हो गए और राजद ने उन्हें राज्य सभा सांसद भी बना दिया है. 

NSIT
Nsmch

पप्पू यादव सहित इन सांसद-विधायक को मिली धमकी 

राजद के संजय यादव के पहले किशनगंज के सांसद डॉक्टर जावेद और सीतामढ़ी रून्नीसैदपुर से जदयू विधायक पंकज कुमार मिश्रा को अक्टूबर 2017 में धमकी दी गई थी. उसी महीने राष्ट्रीय जनता दल के बाजपट्टी से विधायक मुकेश कुमार यादव को उनके मोबाइल नंबर पर फोन कर यह धमकी दी गई है. पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को भी कई बार धमकी देने का मामला हालिया महीनों में सामने आया. दिसम्बर 2024 में महुआ से राजद विधायक मुकेश रौशन को मिली जान से मारने की धमकी मामले का पुलिस ने खुलासा किया था. 

रंजन की रिपोर्ट