LATEST NEWS

  • लोकसभा चुनाव से पहले शिक्षकों को सातवां वेतनमान दिलाने का पीके ने लिया संकल्प, जन सुराज के शिक्षक संवाद में किया बड़ा ऐलान
  • लोकसभा चुनाव से पहले शिक्षकों को सातवां वेतनमान दिलाने का पीके ने लिया संकल्प, जन सुराज के शिक्षक

  • Murder in Madhepura
  • राजद विधायक के ममेरे भाई की गोली मारकर हत्या, मधेपुरा में दिनदहाड़े हुआ मर्डर

  • Bhagwant Mann to Visit France
  • केंद्र सरकार को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने भगवंत मान को फ्रांस जाने की दी इजाजत

  • Anant Singh Attacks Vijay Sinha
  • मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का मंत्री विजय सिन्हा पर तीखा हमला, बोले- ‘चोर हैं, जनता परेशान

  • Buxar SI Arrested
  • Bihar Police: 50 हजार की रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगेहाथ दबोचा, खाकी में मचा हड़कंप

BIHAR POLITICS - राघोपुर नहीं जीत पाएंगे तेजस्वी यादव, केंद्रीय मंत्री ने कर दिया ऐलान - वैशाली में नहीं खुलेगा राजद का खाता

BIHAR POLITICS - बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तेजस्वी की घेराबंदी शुरू कर दी है। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि तेजस्वी का इस बार राघोपुर से जीतना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि वैशाली जिले में राजद का खाता भी नहीं खुलेगा।

BIHAR POLITICS -  राघोपुर नहीं जीत पाएंगे तेजस्वी यादव, केंद

PATNA - बिहार विस के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को उनके ही राघोपुर विधानसभा सीट पर पटखनी देने के लिए बीजेपी की घेराबंदी शुरू हो गई है। तेजस्वी यादव के कारण बिहार के सबसे हॉट सीट को अपने पक्ष में करने के लिए बीजेपी के बड़े नेता यहां अभी से ही पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने लगे हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने ऐलान कर दिया है कि इस बार वैशाली में सभी सीटें बीजेपी के पक्ष में होगी। जिसमें राघोपुर भी शामिल है।

हाजीपुर में अटल बिहारी वाजपेई के जन्म जयंती समारोह कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने अपने भाषण के दौरान कहा है कि अभी वैशाली जिले में तीन विधायक बीजेपी के हैं। बीजेपी के खाते में वैशाली जिले में 2020 के विधानसभा चुनाव में चार सीट आए थे। लेकिन हम लोगों ने एक सीट हार गए थे लेकिन इस बार राघोपुर भी जीत जाना है। 

Diarch GO

वहीं कार्यक्रम में शामिल हुए बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि देश में दो ही सुशासन के नेता है। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो बिहार में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार है। आज देश पूरे विश्व में पांच विकसित देश में पहुंचा है तो उसमें अटल जी का देन है। सुशासन का कांसेप्ट का बहुत बड़ा आज योगदान है। अटल जी के सुशासन के कॉन्सेप्ट पार्ट स्कूल बनाए गए कॉलेज बनाए गए अस्पताल बनाए गए शिक्षा को बेहतर बनाया गया है।

बता दें बीजेपी के इस कार्यक्रम में वैशाली जिले के दो विधायक एवं वैशाली जिले के तमाम भाजपा कार्यकर्ता एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। बिहार में जदयू के तरफ से सुशासन के नारा देने वाले नारे को बीजेपी के द्वारा पूरे बिहार में बीजेपी के द्वारा सुशासन दिवस मनाया जा रहा है। 

NSIT
Nsmch