LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण, DM ने किया स्थल का निरीक्षण
  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण,

  • Gunja Kumari Death Case Muzaffarpur
  • Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत! गुंजा की मौत के बाद भड़के मायके वाले, दरवाजे

  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना
  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार

  • Sudhakar Singh vs IPS Kundan Krishnan Defamation Notice
  • Bihar Politics:आरजेडी सांसद को माफी मांगने और 5 करोड़ हर्जाने की मांग को लेकर आईपीएस कुंदन कृष्णन ने

  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष का जाना हालचाल
  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष

BIHAR NEWS - भविष्य में जब भी बिहार की विकासगाथा पढ़ी जाएगी, 2025 का साल रखा जाएगा याद, नववर्ष पर तेजस्वी ने जनता से किया वादा

BIHAR NEWS -तेजस्वी यादव ने बिहार की जनता को नए साल की बधाई देते हुए कहा कि इस वर्ष कई बड़े बदलाव होनेवाले हैं। जिसे आनेवाले सालों में लोग पढ़ेगे। उन्होंने जनता से नए साल को लेकर कई वादे भी किए हैं। जिसे इस साल पूरा किया जाएगा।

BIHAR NEWS - भविष्य में जब भी बिहार की विकासगाथा पढ़ी जाएगी,

PATNA - बिहार की जनता को नववर्ष की तेजस्वी यादव ने बधाई दी है। साथ ही उन्होंने बिहार की जनता के नाम एक लंबा पत्र भी लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि नए साल में बिहार में बदलाव और नवनिर्माण की नींव रखी जाएगी। साथ ही उन्होंने लिखा है कि इस साल सभी घरों के स्मार्ट मीटर को हटा लिया जाएगा। वहीं लेटर का अंत उन्होंने महात्मा गांधी के पसंदीदा भजन की पंक्तियों से करते हुए भाजपा पर तंज भी कसा है। 

बिहार की जनता के लिए तेजस्वी ने लेटर में लिखा

मेरे प्रिय बिहारवासियों,

सभी को नववर्ष 2025 की हार्दिक शुभकामनाएँ।

आज हम सभी नववर्ष 2025 में प्रवेश कर रहे है। मेरा आपसे वादा है कि भविष्य में जब-जब भी बिहार की विकासगाथा का इतिहास पढ़ा जाएगा,  साल 2025 का नाम एक ऐसे वर्ष के रूप में अवश्य याद किया जाएगा जिसने बदलाव एवं नए बिहार के नव निर्माण की नींव रखी।

Diarch GO

ये बिहार के सुनहरे सपनों को सच करने वाला साल है। बिहार का हर वर्ग, हर धर्म, हर जाति, हर युवा, महिला, बुजुर्ग, मज़दूर, किसान, व्यापारी, कर्मचारी नव-वर्ष के साथ ये शपथ ले चुके है कि बीस साल से चली आ रही राजनीतिक अस्थिरता, आर्थिक बदहाली, अनियंत्रित भ्रष्टाचार, प्रशासनिक अराजकता, राजकीय सुस्ती व व्यवस्था में लगे जंग को अब मिटाना है और बिहार को तरक़्क़ी के एक नए रास्ते पर ले जाना है। 

इस थकी-हारी रूढ़िवादी नीतीश सरकार के पास अपना कोई नया विज़न, विकास का ब्लूप्रिंट अथवा रोड मैप नहीं है। ये सरकार सब हमारे इनोवेटिव आइडियाज़ फॉर डेवलपमेंट, कल्याणकारी योजनाओं और कैंपेन को चुरा उसकी कॉपी करती है। यह दर्शाता है कि रचनात्मक एवं वैचारिक रूप से यह सरकार कितनी दिवालिया हो चुकी है। 

NSIT
Nsmch

साल 2025 केवल उम्मीदों का साल नहीं होगा बल्कि हर बिहारवासी की दिक़्क़तों को ख़त्म कर सबको साथ लेकर विकासपथ पर आगे बढ़ने का नूतन वर्ष होगा।

बिहार में परिवर्तन की जो लहर उठी है वो अब थमने का नाम नही ले रही है। मैं तेजस्वी यादव, आपका बेटा, आपका भाई, आपका दोस्त, आपको ये विश्वास दिलाता हूँ कि बिहार को उस मुक़ाम पर ले जाकर खड़ा किया जाएगा जहां से तरक़्क़ी का सूरज और उन्नति का आसमान क़रीब नज़र आएगा। 

2025 में आपका बेटा-भाई-सखा तेजस्वी ये प्रण लेकर आ रहा है कि जनता की सरकार आने पर इसी वर्ष बिहार देखेगा कि घर-घर से स्मार्ट चीटर यानी स्मार्ट मीटर हट चुके हैं, हर घर में 200 यूनिट फ़्री बिजली के रूप में उजाले की पहली दस्तक दे रही होगी। बेरोजगारी का अंधेरा छंटेगा, रोज़गार की भोर होगी, नौकरी का सूरज हर घर से उगेगा। कृषि आधारित उद्योग, फूड प्रोसेसिंग यूनिट, इंडस्ट्रियल क्लस्टर एवं नए उद्योग-धंधे स्थापित कर पलायन को रोका जाएगा।

‘माई-बहिन मान योजना” के रूप में हर महीने 2500 रुपए माताओं-बहनों को उनके खाते में उनका बेटा उनका भाई तेजस्वी सीधा पहुँचाएगा। दिव्यांगों, विधवा माता-बहनों और बुजुर्गों को पेंशन के रूप में मिलने वाले 400 की जगह 1500 रुपए दिए जाएँगे। थाना-ब्लॉक तथा सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाया जाएगा। आरक्षण के ज़रिए हर इंसान को बराबरी का हक़ सम्मान और स्वाभिमान के साथ दिया जाएगा तथा आर्थिक न्याय के जरिए समाज के हर वर्ग के जरूरतमंद की मदद की जाएगी। 

महागठबंधन की सरकार बनते ही हर परीक्षा बिना पेपर लीक होगी, सरकार से जुड़े हर कर्मचारी को उसका वाज़िब हक़ दिलाया जाएगा। स्वास्थ्य और जन सुविधाओं में गुणात्मक परिवर्तन लाया जाएगा। हम बिहार को कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास में नम्बर वन बनाने का लक्ष्य ले कर चल रहे हैं।

चलो उम्मीदों, इच्छाशक्ति, साहस, सद्भाव, संकल्प, शौर्य, सहृदय, संस्कार, सन्मति, स्वस्थ संवाद और तर्कसंगत सुझावों के साथ इस ऐतिहासिक साल में मिल कर कदम बढ़ाए। राग-द्वेष भूल बदलाव की नींव रखे, भाईचारे की ईंट रखे और खड़ी करे विकास की इमारत, लिखे मिलकर तरक़्क़ी की इबारत।और सभी के लिए प्रार्थना करें 

"ईश्वर अल्लाह तेरे नाम,

सबको सन्मति दे भगवान।”

साल 2025 आप सभी के जीवन में सुखद बदलाव, विकास, समृद्धि, उन्नति और प्रोन्नति लेकर आए, इसी शुभकामना के साथ एक बार पुन: नववर्ष 2025 की हार्दिक शुभकामनाएँ। 

आपका,

तेजस्वी यादव