LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Bihar Politics: भ्रष्टाचार के मामले में गंगोत्री बन गया है बिहार, CM नीतीश की साजिश के शिकार हुए राजद MLC, तेजस्वी यादव का सनसनीखेज दावा....

Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि नीतीश राज में बिहार भ्रष्टाचार के मामले में गंगोत्री बन गया है। साथ ही उन्होंने एमएलसी चुनाव को लेकर भी बड़ा बयान दिया है।

Tejashwi yadav CM Nitish
Bihar has become Gangotri in terms of corruption- फोटो : Reporter

Bihar Politics: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम पर हैं। इसके तहत आज तेजस्वी गया पहुंचे। गया में तेजस्वी ने मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान सीएम नीतीश पर बड़ा हमला बोला। तेजस्वी ने सुप्रीम कोर्ट के द्वारा एमएलसी चुनाव पर रोक लगाए जाने को लेकर भी बयान दिया। साथ ही उन्होंने कहा है कि बिहार भ्रष्टाचार के मामले में गंगोत्री बन गया है। 

पूरा बिहार कहता है पलटू राम 

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट द्वारा एमएलसी उपचुनाव पर रोक लगाए जाने के फैसले पर तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, "क्या ऐसा कहीं होता है? सिर्फ 'पलटू राम' कह देने से किसी की सदस्यता समाप्त हो जाती है? हम न्यायालय का शुक्रिया अदा करते हैं। अगर ऐसा होता रहा, तो फिर कोई बच ही नहीं पाएगा। पूरा बिहार उन्हें 'पलटू राम' कहता है। हम उनका व्यक्तिगत रूप से सम्मान करते हैं, लेकिन यह एक गलत निर्णय है।"


हर क्षेत्र में फैला है भ्रष्टाचार 

तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि, भ्रष्टाचार के मामले में बिहार गंगोत्री बन गया है। नीतीश जी के राज में हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार है। लोग मौजूदा सरकार से परेशान हैं। जनता ने सीएम नीतीश को 20 साल मौका दिया। 11 साल से केंद्र में भी सरकार है। बिहार से भी कई मंत्री केंद्र में  हैं। यहां भी(बिहार) डबल इंजन की सरकार चल रही है फिर भी इस सरकार में कोई काम नहीं हो रहा है। 

NSIT
Nsmch

पहले जिन छात्रों के हाथों में नियुक्ति पत्र था आज वो लाठी खा रहे हैं

उन्होंने कहा कि महागठबंधन के 17 महीनों का जो कार्यकाल था उसमें छात्रों और अभ्यर्थियों के चेहरे पर खुशी थी। गांधी मैदान में छात्रों और अभ्यर्थियों के हाथों में नियुक्ति पत्र था तो वहीं अब उसी गांधी मैदान में छात्रों और अभ्यर्थियों को दौड़ा दौड़ा के ठंड में पीटा जा रहा है। अब छात्र के चेहरे पर परेशानी है। छात्रों को रोजगार नहीं मिल रहा है। तेजस्वी ने इस दौरान 17 महीने में हुए कामों का जिक्र किया। 

पटना से रंजन की रिपोर्ट