LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण, DM ने किया स्थल का निरीक्षण
  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण,

  • Gunja Kumari Death Case Muzaffarpur
  • Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत! गुंजा की मौत के बाद भड़के मायके वाले, दरवाजे

  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना
  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार

  • Sudhakar Singh vs IPS Kundan Krishnan Defamation Notice
  • Bihar Politics:आरजेडी सांसद को माफी मांगने और 5 करोड़ हर्जाने की मांग को लेकर आईपीएस कुंदन कृष्णन ने

  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष का जाना हालचाल
  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष

70TH BPSC: BJP ने प्रदेश में की गुंडागर्दी की सीमा पार, BPSC अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर NDA सरकार पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा-मानसिक रुप से बीमार लोग चला रहे बिहार

70TH BPSC: पटना में बीपीएससी अभ्यर्थी पर हुए लाठीचार्ज के बाद सियासत गरमा गई है। तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में मानसिक रुप से बीमार लोग सरकार चला रहे हैं।

Tejashwi Yadav
lathicharge on BPSC candidates - फोटो : Tejashwi twitter

70TH BPSC: पटना में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) कार्यालय के बाहर बुधवार को प्रदर्शन के क्रम में हुए लाठीचार्ज के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। बीते दिन आयोग के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज की है। इस लाठीचार्ज में एक छात्रा की हाथ टूटने की खबर भी सामने आ रही है। वहीं अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर बड़ा हमला बोला है। तेजस्वी ने पुलिस को बिहार सरकार का गुंडा बताया है। तेजस्वी यादव ने लाठीचार्ज का वीडियो साझा कर सरकार पर जोरदार हमला बोला है। 

गुंडा की सरकार ने छात्रा को भी नहीं बख्शा 

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्विट कर इस मामले में कड़ी प्रतिक्रिया दी है। तेजस्वी ने एक वीडियो ट्विट किया जिसमें एक छात्रा लाठीचार्ज के दौरान बेहोश हो गई थी। इस वीडियो में तेजस्वी ने लिखा कि, गुंडों की सरकार ने छात्रा को भी नहीं बख्शा? तेजस्वी यादव जारी वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे एक पुलिसकर्मी छात्रा पर  ताबड़तोड़ लाठी बरसा रहा है। महिला सिपाहियों की मौजूदगी में पुरुष सिपाही कर्मी एक छात्रा को लाठियों से पीटटा नजर आया।  

मानसिक रुप से बीमार लोग चला रहे सरकार

तेजस्वी ने एक और वीडियो ट्विट किया इस वीडियों में तेजस्वी ने दिखाया कि कैसे पुलिस गुडों की तरह अभ्यर्थियों को पीट रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है  कि अभ्यर्थी एक साइड में बैठकर धरना दे रहे होते हैं तभी वहां पुलिस पहुंचती है और बिना कुछ कहे सुने छात्रों पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाना शुरु कर दे रही है। इस वीडियो को ट्विट कर तेजस्वी ने लिखा कि, "मानसिक रूप से बीमार लोग प्रदेश चला रहे है उन्हें खोज-खबर ही नहीं बिहार में क्या हो रहा है? बीजेपी ने प्रदेश में गुंडागर्दी की सीमा पार कर दी है"।

तेजस्वी यादव का बड़ा हमला

इसके साथ ही तेजस्वी ने बीजेपी, लोजपा(रा) औऱ हम पर भी निशाना साधा है। तेजस्वी ने लिखा कि, "चंद माह पूर्व तक NDA के नेता नीतीश कुमार को किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित बता उन्हें मानसिक रूप से अस्वस्थ बताते नहीं थकते थे अब वही BJP-LJP-HAM के नेता उनके तानाशाही निर्णयों को शिरोधार्य कर BPSC परीक्षार्थियों को पुलिस से पिटवा इस गुंडागर्दी को उचित ठहरा रहे है। नीतीश कुमार खुद को जेपी का स्वयंघोषित चेला बताते है लेकिन छात्रों के लोकतांत्रिक विरोध से नफ़रत है। समस्त स्वार्थी NDA नेताओं का यही हाल है"।

13 दिसंबर को हुई थी परीक्षा

बता दें कि, बीपीएससी 70वीं की परीक्षा 13 दिसंबर को राज्यभर में आयोजित हुआ था। परीक्षा के दिन पटना के बापू परीक्षा केंद्र से हंगामे की खबर सामने आई। बापू परीक्षा केंद्र के परीक्षार्थियों ने आरोप लगाया कि उन्हें समय से प्रश्नपत्र नहीं मिला, प्रश्न पत्र की सील टूटी हुई थी। छात्रों ने पेपर लीक होने का आरोप लगाया। जिसके बाद परीक्षा केंद्र पर जमकर हंगामा हुआ। वहीं इस मामले में आयोग ने फैसला लेते हुए बापू परीक्षा केंद्र के परीक्षा को रद्द कर दिया। आयोग ने 4 जनवरी को बापू परीक्षा केंद्र के 12 हजार अभ्यर्थियों का एग्जाम फिर से लेने का ऐलान भी कर दिया। वहीं बीते 9 दिनों से बापू परीक्षा केंद्र के परीक्षार्थी पटना के गर्दनीबाग में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। अभ्यर्थियों की मांग है कि बीपीएससी 70वीं परीक्षा को रद्द कर दोबारा परीक्षा लिया जाए। वहीं इसी बीच पटना में छात्रों पर लाठीजार्च किया गया है।