LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने बुलाई बड़ी बैठक, पटना में विधायक और सांसदों का आने का सिलसिला शुरू....

Bihar Politics: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राजद कार्यालय में बड़ी बैठक बुलाई है। पार्टी कार्यकर्ता कार्यालय पहुंचने लगे हैं।

bihar politics
RJD Meeting - फोटो : social media

Bihar Politics: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार यानी आज पटना में बड़ी बैठक बुलाई है। मिली जानकारी अनुसार तेजस्वी ने राजद के सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा के लिए विस्तारित बैठक बुलाई है। राजद कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पहुंचने लगे हैं। तेजस्वी यादव थोड़ी देर में पार्टी दफ्तर पहुंचेंगे। इस बैठक में जिलाध्यक्षों, जिला प्रधान महासचिवों, विधायकों, पिछले विधानसभा चुनावों में उम्मीदवार रहे नेताओं, पूर्व विधायकों, विधान पार्षदों और प्रदेश कमेटी के सदस्यों को बुलाया गया है। बैठक में उनसे पूछा जाएगा कि पिछले तीन महीने में उन्होंने बूथ स्तर पर राजद के कितने सदस्य बनाए हैं।

तेजस्वी ने बुलाई बड़ी बैठक

राजद ने पहले चरण में हर बूथ पर कम से कम 50 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया था, जिसमें से दो सदस्य सक्रिय होने चाहिए। राज्य में करीब 80 हजार बूथ हैं, और इस बैठक में यह समीक्षा की जाएगी कि तीन महीने में 40 लाख सदस्य बनाए गए या नहीं। मालूम हो कि राजद का सदस्यता अभियान 19 सितंबर से शुरू हुआ था। लालू यादव से दिल्ली से तो तेजस्वी यादव ने पटना इसकी सदस्यता शुरुआत की थी। 

लेंगे जायजा

इस बार राजद ने पहली बार बूथ स्तर के संगठन को सक्रिय बनाने के लिए विधायकों और पूर्व प्रत्याशियों को जिम्मेदारी सौंपी है। विधायक अपने क्षेत्र के हर बूथ पर 50 सदस्य बना रहे हैं, और 25 मेंबर पर एक सक्रिय सदस्य की जिम्मेदारी तय की गई है। सदस्यता अभियान को टिकट की पात्रता से जोड़ने से निचले स्तर के कार्यकर्ताओं से मिलना और उन्हें पार्टी से जोड़ना अब अनिवार्य हो गया है। इसके अलावा, पार्टी फंड बढ़ाने के लिए प्रत्येक सदस्य से 10 रुपए की सदस्यता शुल्क तय की गई है।

कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद यात्रा

बता दें कि, तेजस्वी यादव इन दिनों कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद यात्रा पर थे।

पटना से रंजन की रिपोर्ट