LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

Bihar Politics : नाम लिए बिना ‘पीके’ पर तेजस्वी ने साधा निशाना, कहा कुछ लोगों ने छात्रों के आन्दोलन को किया ‘हाईजैक’, हम चाहते तो भर देते गाँधी मैदान

Bihar Politics : भभुआ पहुंचे तेजस्वी यादव ने प्रशांत किशोर पर जमकर निशाना साधा है. नाम लिए बिना तेजस्वी ने कहा की कुछ लोगों ने छात्रों के आन्दोलन को हाई जैक कर लिया है. हम चाहते तो गाँधी मैदान भर देते.....पढ़िए आगे

Bihar Politics : नाम लिए बिना ‘पीके’ पर तेजस्वी ने साधा निशा
प्रशांत किशोर पर निशाना - फोटो : DEVBRAT

KAIMUR : भभुआ पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा की बीपीएससी परीक्षा रद्द करने के आंदोलन को कुछ लोग राजनीति चमकाने के चक्कर में हाईजैक कर चुके हैं। उनके इस कांड से छात्रों पर एफआईआर हुआ, लाठियां चली, जेल गए। अगर हम लोगों को क्रेडिट लेना होता तो गांधी मैदान भर देते। लेकिन छात्रों ने राजनीति से दूर आंदोलन को रखने की बात कही थी। हमने छात्रों के मुद्दे को लेकर दो बार मुख्यमंत्री को पत्र लिखा। लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। तेजस्वी ने कहा की नीतीश कुमार को राजद में आने के मामले पर पिताजी ने कहा था तो हम अपने पिताजी को समझाएं। 

तेजस्वी ने कहा की मुख्यमंत्री टायर्ड है रिटायर्ड अधिकारियों के बदौलत सरकार चला रहे हैं। उनका यह प्रगति यात्रा नहीं बल्कि दुर्गति यात्रा है। इसमें बिहार का दो अरब 25 करोड़ 78 लाख रुपए खर्च हो रहा है। बिहार गरीब राज्य है यह पैसा कहां से आएगा। इतना पैसा खर्च करने के बाद भी जनता से बात नहीं करते हैं। वह सिर्फ अपने कुछ ट्रेंड अधिकारियों से ही बात करते हैं। उनको बोलने नहीं दिया जाता है। जब हमारे साथ सरकार उनकी बनी थी तो वह मीडिया से भी बात करते थे और जनता से भी। हमारे सरकार के दौरान कभी भी पेपर लीक नहीं हुआ हटने के बाद ही ऐसा हो रहा है। नीतीश जी के राज में शिक्षक समान काम समान वेतन की मांग कर रहे थे तो डंडा खा रहे थे। उनको हम राज्य कर्मी का दर्जा दिए।

तेजस्वी ने कहा की सरकार को पता नहीं था की आई टी पॉलिसी, टूरिज्म पॉलिसी और स्पोर्ट पॉलिसी क्या होता है। यह सब हमने शुरू कराया और स्पोर्ट के तहत हमने नौकरी दिया। अब लोगों को पता चला की पढ़ाई के साथ खेल भी बिहार में जरूरी है। नीति आयोग रिपोर्ट के मुताबिक हमारा बिहार हर क्षेत्र में काफी पिछड़ा हुआ है। हमारी सरकार बनी तो माई बहन योजना के तहत महिलाओं को सम्मान दिया जाएगा। 200 मिनट बिजली फ्री दी जाएगी, वृद्धा पेंशन और सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाया जाएगा।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट