LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

BIHAR POLITICS - बिहार में बनेगी राजद-महागठबंधन की सरकार, पार्टी मीटिंग के बाद बोले तेजस्वी - चुनाव के लिए बन गई रणनीति

BIHAR POLITICS - बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर राजद की महत्वपूर्ण बैठक तेजस्वी यादव ने बुलाई। बैठक में चुनाव की रणनीति को लेकर मंथन किया गया। तेजस्वी ने दावा किया कि बिहार में राजद-महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

  BIHAR POLITICS - बिहार में बनेगी राजद-महागठबंधन की सरकार,
बिहार चुनाव की राजद की तैयारी शुरू- फोटो : रंजन कुमार

PATNA - बिहार में राजद-महागठबंधन की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने के लिए तेजस्वी यादव लगातार मेहनत कर रहे हैं। जिसके लिए न सिर्फ वह जिलों में कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। बल्कि उसके साथ पार्टी को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। आज तेजस्वी ने राजद प्रदेश कार्यालय में पार्टी नेताओं के साथ बैठक की है। हालांकि बैठक में पार्टी के  प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह नहीं पहुंचे। 

वहीं बैठक में आनेवाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा की गई। मीटिंग के बाद तेजस्वी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि में पार्टी को और कैसे मजबूत किया जाए संगठन को मजबूत किया जाए, इसको लेकर चर्चा हुई है। साथ ही सभी जिलों में सदस्यता अभियान चलाने पर भी सहमति बनी है। 

तेजस्वी ने कहा कि हमलोग 2025 में बिहार में राजद -महागठबंधन की सरकार बनाने जा रहे हैं। इसको लेकर पार्टी ने चर्चा की है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता देख चुकी है तेजस्वी 17 महीने की सरकार में क्या कर सकता है।

अमित शाह माफी मांगे

बाबा साहेब अंबेडकर विवाद पर बात करते हुए तेजस्वी ने कहा कि  अमित शाह को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए देश से माफी मांगने चाहिए। लेकिन भाजपा के लोगों को शर्म कहां है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - रंजन कुमार