LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

Bihar Political News : बोधगया पहुंचे तेजस्वी ने किया दावा, सरकार बनी महिलाओं को हर महीने मिलेगा 6 हज़ार रुपए का लाभ

Bihar Political News : बोधगया पहुंचे तेजस्वी ने किया दावा, स

GAYA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गुरुवार को बोधगया पहुंचे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वे सबसे पहले लुंबनी होटल पहुंचे। जहां माई बहिन योजना को लेकर महिलाओं के साथ संवाद किया। इसके पहले उपस्थित महिलाओं ने अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर तेजस्वी यादव का स्वागत किया। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा की हमारी सरकार बनने के बाद सभी महिलाओं को माई बहिन योजना के अंतर्गत 2500 रुपए प्रतिमाह दी जाएगी। 

इसके अलावा वृद्धा पेंशन 400 रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपए दी जाएगी। साथ ही 200 यूनिट बिजली बिल फ्री कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रसोई गैस की कीमत भी घटाकर 500 रुपए कर दिया जाएगा। कुल मिलाकर हमारी सरकार बनने के बाद 6000 रुपए प्रतिमाह कि व्यवस्था कर दिया जाएगा। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के सरकार पर तंज कसते हुए कहा की इनकी सरकार में केवल अफसरशाही हो गई है। बिहार की जनता को ब्लॉक या थाना में कोई  भी वैल्यू नहीं दी जाती है। 

उन्होंने महिला संवाद के दौरान ये भी कहा कि सरकारी कार्यालय में  बिना घूसखोरी के कोई काम नहीं होता है। जनता घूसखोरी,महंगाई और भ्रष्ट्राचार से परेशान है। अब इस राज्य की जनता को समझना होगा कि उन्हें कैसे मूर्ख बनाया जा रहा है। वही संवाद कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित महिलाएं अपने अपने हाथों में पोस्टर लेकर तेजस्वी यादव को दिखा रही थी। साथ ही महिलाओं ने तेजस्वी यादव जिंदाबाद, बिहार का मुख्यमंत्री कैसा हो। तेजस्वी यादव जैसा हो कि जयघोष से पूरा संवादस्थल गूंज रहा था।

गया से संतोष की रिपोर्ट