LATEST NEWS

  • सहरसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग मामलों के छह आरोपी को दबोचा
  • सहरसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग मामलों के छह आरोपी को दबोचा

  • Tejashwi Yadav Attacks Anant Singh
  • अनंत सिंह को 'अपराधी' बताकर तेजस्वी यादव ने राजद में शामिल करने पर किया बड़ा ऐलान

  • तेजस्वी यादव का एनडीए सरकार पर तीखा हमला: कहा-उपचुनाव के नतीजों से साफ है, राज्य में टाइट है एनडीए की हवा
  • तेजस्वी यादव का एनडीए सरकार पर तीखा हमला: कहा-उपचुनाव के नतीजों से साफ है, राज्य में टाइट है

  • मुजफ्फरपुर में संदिग्ध स्थिति में बेहोश मिली महिला पॉलिटेक्निक की छात्रा : एसिड पीने की बात आ रही सामने, SKMCH में भर्ती
  • मुजफ्फरपुर में संदिग्ध स्थिति में बेहोश मिली महिला पॉलिटेक्निक की छात्रा : एसिड पीने की बात आ रही

  • मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
  • सीएम सम्राट की अनोखी पहल, बिहार की सड़कों को मिलेगी सात साल की सुरक्षा, अब होगी इस खास

Bihar MLC Byelection : बिहार एमएलसी उपचुनाव पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, सीएम नीतीश की मिमक्री करने के आरोपी राजद के सुनील सिंह के लिए राहत भरी खबर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मिमक्री करने के आरोपी राजद के सुनील सिंह के लिए सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत भरी खबर आई है. शीर्ष अदालत ने एक सीट पर होने वाले एमएलसी उपचुनाव पर रोक लगा दिया है.

Bihar MLC Byelection
Bihar mlc byelection- फोटो : news4nation

Bihar MLC Byelection : बिहार में एक सीट पर 23 जनवरी को होने वाले एमएलसी उपचुनाव पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है.  आरजेडी एमएलसी सुनील कुमार सिंह पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने और मिमिक्री करने आरोप लगा था. उनकी एमएलसी की सदस्यता रद्द कर दी गई थी. 

इसे लेकर सुनील सिंह ने फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी. इस पर बुधवार को कोर्ट ने बड़ा फैसला देते हुए एमएलसी उपचुनाव पर रोक लगा दी. जब तक सदस्यता रद्द करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी तब तक उपचुनाव नहीं होगा. 

बिहार विधान परिषद की एक सीट के उपचुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने शेखपुरा के रहने वाले ललन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया था. लेकिन अब सीएम नीतीश की मिमक्री करने के आरोपी राजद के सुनील सिंह के लिए राहत भरी खबर आई है. 

क्यों हो रहा उपचुनाव

आरजेडी एमएलसी सुनील कुमार सिंह पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने और मिमिक्री करने आरोप लगा था. इसे लेकर विधान परिषद की आचार समिति ने बड़ा फैसला लिया था. जुलाई  2024 में सभापति को आचार समिति अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी. इसमें एमएलसी पर लगाए गए आरोपों को सही करार दिया गया और अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा कर उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई थी. इसी को उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है.  

NSIT
Nsmch

वंदना की रिपोर्ट