LATEST NEWS

  • Begusarai Panchayat Building Row
  • बेगूसराय में पंचायत सरकार भवन के निर्माण पर सवाल, जांच में खानापूर्ति का आरोप, अधिकारी पर बदसलूकी की

  • Bikram police liquor raid
  • दुर्गा पूजा से पहले पटना पुलिस का एक्शन: बिक्रम में पुलिस ने पकड़ी 101 लीटर महुआ शराब,2000 लीटर

  • फतुहा में नदी से युवक का शव
  • फतुहा में नदी से युवक का शव बरामद, एक दिन पहले मिली थी लावारिस कार! मौत की गुत्थी

  • Muzaffarpur witch,
  • मुजफ्फरपुर में डायन का आरोप लगाकर 50 वर्षीय महिला की बेरहमी से की पिटाई, मौत

  • Bihar KYP Centres Protest
  • बिहार में 1731 KYP केंद्रों को फिर शुरू करने की मांग पर पटना में प्रदर्शन, नियोजन भवन से

Bihar News : लालू स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स के छात्र हैं सम्राट चौधरी, बीजेपी के पुराने नेताओं को 4 साल से जाकर हांक रहे..संजय यादव

बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खुद ही परिवारवादी राजनीति के प्रतीक हैं. वे लालू स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स के छात्र हैं. डिप्टी सीएम पर यह तीखा तंज राजद सांसद और तेजस्वी के नजदीकी संजय यादव ने किया है.

RJD MP Sanjay Yadav Samrat Choudhary
RJD MP Sanjay Yadav Samrat Choudhary - फोटो : news4nation

Bihar News : बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लालू स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स के छात्र रहे हैं. अब बीजेपी में 4-5 साल से जाकर वहां भाजपा के नेताओं को हांक रहे हैं. सम्राट चौधरी पर रविवार को यह तंज राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सांसद और तेजस्वी यादव के सबसे करीबी संजय यादव ने किया. 

तेजस्वी यादव को राजद में लालू के समकक्ष अधिकार मिलने पर सम्राट चौधरी ने तल्ख टिप्पणी की थी. संजय यादव ने इसी पर पलटवार करते हुए उन्हें सुझाव दिया कि वे अपनी तुलना तेजस्वी यादव से क्यों करते हैं? सम्राट चौधरी कहां से गए हैं? वे तो लालू स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स के छात्र रहे हैं. 

Diarch GO

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अपनी यात्राओं में सम्राट को इसलिए साथ लेकर जा रहे हैं क्योंकि वे लालू स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स के छात्र हैं. लालू के यहाँ से भाजपा में गए हैं. उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी कहते हैं कि लालू परिवार के सारे लोग चुनाव लड़ते हैं तो सम्राट का परिवार क्या करता था. उनके पिता शकुनी चौधरी राजनेता रहे. उनकी माँ ने चुनाव लड़ा. सम्राट के भाई भी सियासत में सक्रिय हैं. अब सम्राट दूसरे दल के नेताओं पर टिप्पणी करते हैं. इसलिए उन्हें तेजस्वी पर नहीं बोलना चाहिए. 

सम्राट को राजद में मिली सफलता

उन्होंने सम्राट के सियासी वजूद को बेहद हल्का बताते हुए कहा कि आज तक दो बार ही सम्राट चौधरी ने विधानसभा का चुनाव जीता. दोनों बार वे राजद के टिकट से जीते. ऐसे व्यक्ति अब कुछ साल पहले भाजपा में गए हैं और वहां पुराने नेताओं को हांक रहे है. सीएम नीतीश भी राजद से गए सम्राट को अपने साथ लेकर जाते हैं जबकि पुराने भाजपा नेता उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा दूर हैं. 

NSIT
Nsmch

लालू का नाम लिए बिना नहीं चलेगा काम

संजय यादव ने कहा कि बिहार के नेताओं का बिना लालू यादव का नाम लिए काम नहीं चलेगा. बिहार में किसी भी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष हो वह लाल यादव के स्कूल से ही निकल कर गए हैं. कांग्रेस के अखिलेश सिंह को देख लीजिए वह भी राजद से कांग्रेस में गए. सम्राट चौधरी भी राजद से भाजपा में गए. ऐसे में लालू का बिना नाम लिए किसी का काम चलने वाला नहीं है. गौरतलब है कि सम्राट पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे. 

रंजन की रिपोर्ट