LATEST NEWS

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

  • Patna STF Inspector Hurt
  • Patna Crime: पटना में सरेराह गुंडागर्दी, STF इंस्पेक्टर का हेलमेट से सिर फोड़ा, BJP नेता ज्योति शेखर

  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम, जनाक्रोश देखकर मौके से भागीं डीएम, जर्जर नाव की शिकायतों पर क्यों सोया रहा प्रशासन? सीओ पर ये आरोप भी
  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम,

Bihar News : राजद के बागी विधायक चेतन आनंद को मिला बड़ा तोहफा ! आवास पर पहुंचकर सीएम नीतीश ने दी बधाई, सरकार बनाने का किया दावा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए राजद से विद्रोह कर जदयू को समर्थन करने वाले चेतन आनंद के लिए बुधवार का दिन बेहद खास रहा. इस दौरान सीएम नीतीश के स्वागत में उनके माता-पिता लवली आनंद -आनंद मोहन भी मौजूद रहे.

Chetan Anand
Chetan Anand- फोटो : news4nation

Bihar News : नीतीश कुमार को विधानसभा में बहुमत साबित करने में सबसे बड़े मददगारों में एक रहे राजद के बागी विधायक चेतन आनंद के लिए बुधवार का दिन बेहद खास रहा. जहां एक ओर राजद ने चेतन आनंद की विधानसभा सदस्यता रद्द करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष से मांग कर रखी है, वहीं दूसरी ओर चेतन आनंद को अब सरकारी आवास भी मिल गया है. यानी करीब एक साल पाला बदले होने के बाद भी उनकी विधानसभा सदस्यता तो नहीं गई लेकिन सरकारी आवास जरुर मिल गया. 

वहीं चेतन आनंद को मिले सरकारी आवास के गृह प्रवेश के अवसर पर सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुंचे. उन्होंने  चेतन आनंद सहित उनके माता-पिता जदयू सांसद लवली आनंद और पूर्व सांसद आनंद मोहन को बधाई दी. आनंद मोहन दम्पत्ति ने सीएम नीतीश का स्वागत किया. 

Diarch GO

दरअसल, पिछले वर्ष 28 जनवरी को नीतीश कुमार ने महागठबंधन से नाता तोड़कर एनडीए के समर्थन से बिहार में नई सरकार बना ली थी. इसके बाद फरवरी में विधानसभा में पेश बहुमत परीक्षण के दौरान राजद के टिकट पर शिवहर से विधायक का चुनाव जीते चेतन आनंद सहित कई अन्य राजद विधायकों ने पाला बदलकर नीतीश कुमार का समर्थन किया था. उसके बाद नीतीश की पार्टी जदयू में चेतन आनंद की माँ लवली आनंद शामिल हो गई. उन्हें लोकसभा में जदयू ने शिवहर से उम्मीदवार बनाया और वे जितने में सफल रही. 

सरकार बनाने का किया दावा

चेतन आनंद को नए सरकारी आवास मिलने के बाद बुधवार को उन्होंने दावा किया कि एक बार फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी. विधानसभा चुनाव में एनडीए को बहुमत आएगा. 

NSIT
Nsmch

सदस्यता रद्द करने की मांग 

पिछले दिनों ही राजद ने चेतन आनंद सहित अन्य बागी विधायकों की सदस्यता रद्द करने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष को एक पत्र सौपा था. लालू यादव की पार्टी ने कहा कि एक साल होने को आ गए हैं लेकिन अभी तक दल-बदल कानून के तहत चेतन सहित अन्य बागी विधायकों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है. इनकी सदस्यता जल्द से जल्द रद्द की जानी चाहिए. हालाँकि सदस्यता रद्द करने पर अभी तक कोई फैसला नहीं आया है. वहीं अब चेतन को नया सरकारी आवास भी मिल गया है.