LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

Bihar News : राजद सुप्रीमो लालू यादव पहुंचे पार्टी दफ्तर, अपने पुराने नेता को खोकर भावुक हुए RJD सुप्रीमो

बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य, वैशाली डिस्ट्रिक्ट कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन एवं राजद के सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विशुनदेव राय के निधन होने पर लालू यादव ने उन्हें शुक्रवार को पार्टी दफ्तर आकर श्रद्धांजलि अर्पित की.

Lalu Yadav
Lalu Yadav - फोटो : news4nation

Bihar News : राजद सुप्रीमो लालू यादव शुक्रवार दोपहर पार्टी दफ्तर पहुंचे. लालू यादव ने पार्टी नेता विशुनदेव राय के निधन पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया. विशुन देव राय पूर्व विधान पार्षद थे. वे वैशाली में पार्टी के आधार स्तंभ, वैशाली डिस्ट्रिक्ट कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन एवं राजद के सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष थे. उनके निधन पर राजद की ओर से श्रद्धांजलि दी गई. 

विशुन देव राय का पार्थिव शरीर राजद के पार्टी दफ्तर लाया गया. यहाँ लालू यादव ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद कहा कि उनके निधन से पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ है. 

दरअसल, लालू यादव बढती उम्र और स्वास्थ्य कारणों से सियासी तौर पर कम सक्रिय दिखते हैं. वे पिछले कई महीनों से सियासी गतिविधियों से दूर दूर रहे हैं. हालाँकि झारखंड विधानसभा चुनाव में एक जगह जनसभा को संबोधित करने वे गए थे. 

तेजस्वी ने जताया दुःख

वहीं विशुन देव राय के निधन पर तेजस्वी की ओर से श्रद्धांजलि देते हुए लिखा गया, 'समाजवादी नेता, जेपी सेनानी, पूर्व विधान पार्षद, बिहार राज्य सहकारिता बैंक के निदेशक, बिस्कोमान के निदेशक, वैशाली डिस्ट्रिक्ट कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन एवं राजद के सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री विशुन देव राय जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। सहकारी, सामाजिक और राजनीतिक कार्यों में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उनका निधन राजद परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।'

NSIT
Nsmch

नीतीश को साथ आने का दिया था न्योता

हालिया दिनों में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फिर से पलटी मारने की खबरों के बीच लालू यादव ने अपने दरवाजे उनके लिए खुले रहने के संकेत दिए थे. 

रंजन सिंह की रिपोर्ट