LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

पटना में आयोजित पीठासीन पदाधिकारियों के सम्मेलन में राजस्थान विस अध्यक्ष की बिगड़ी तबीयत ,IGIC में चल रहा है इलाज, स्थिति में सुधार

पटना में राजस्थान के विधानसभा अध्यक्ष की तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें IGIC ले जाया गया। अभी उनके तबीयत में सुधार है।

पटना में आयोजित पीठासीन पदाधिकारियों के सम्मेलन में राजस्थान

पटना में राजस्थान के विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तबीयत एकाएक  बिगड़ गई। उन्हे इलाज के लिए  IGIC में भर्ती किया गया है। उनकी स्थिति में सुधार है। बता दें वासुदेव देवनानी  राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष हैं। वे राजस्थान विधानसभा में अजमेर उत्तर से विधायक हैं। वे पूर्व में राजस्थान सरकार में शिक्षा मंत्री रह चुके हैं।

Diarch GO

बिहार में लगभग 42 वर्षों के बाद आज, सोमवार को दो दिवसीय अखिल भारतीय पीठासीन सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम विधानमंडल के सेंट्रल हॉल में हो रहा है। इस दौरान राजस्थान के पीठासीन अधिकारी की तबीयत  बिगड़ गई। जिसके चलते उन्हें IGIC में भर्ती करना पड़ा है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति में सुधार है। 

इससे पूर्व, कार्यक्रम में लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने अध्यक्ष के रूप में अपना भाषण प्रस्तुत किया। यह सम्मेलन 1982 के बाद बिहार में आयोजित हो रहा है, जब कांग्रेस के राधा नंदन झा विधानसभा अध्यक्ष थे। इस सम्मेलन में देशभर के पीठासीन पदाधिकारी भाग ले रहे हैं।

NSIT
Nsmch

इसके अतिरिक्त, 28 राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष, 6 विधानसभा परिषद के सभापति और केंद्र शासित प्रदेशों के स्पीकर सहित लगभग 300 अतिथि भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। कार्यक्रम में राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश भी उपस्थित रहे।