LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Rahul Gandhi in Bihar: राहुल गांधी आज आ रहे हैं बिहार, विधानसभा चुनाव के बीच अहम दौरा, जानिए कांग्रेस नेता का पूरा शेड्यूल

Rahul Gandhi in Bihar: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज बिहार आ रहे हैं। राहुल 6 घंटे तक बिहार में रहेंगे। आइए उनका पूरा कार्यक्रम जानते हैं.....

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi visit Bihar- फोटो : social media

Rahul Gandhi in Bihar: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी आज यानी शनिवार को बिहार के दौरे पर आ रहे हैं। इस मौके पर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए विशेष तैयारियों में जुटे हैं। एक दिवसीय दौरे में राहुल गांधी कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सियासी हलकों में उनके इस दौरे को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। 

सदाकत आश्रम का दौरा

जानकारी अनुसार राहुल गांधी दोपहर 12 बजे दिल्ली से पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सीधे बापू सभागार जाएंगे, जहां विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेंगे। यहां वे विभिन्न वर्गों के लोगों से संवाद करेंगे। वे बापू सभागार में लगभग दो घंटे रुकेंगे। इसके बाद कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय, सदाकत आश्रम जाएंगे। वहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। नवनिर्मित इंदिरा भवन का उद्घाटन करेंगे और कर्मियों को चाबी सौंपेंगे। राहुल गांधी सदाकत आश्रम में भी लगभग दो घंटे बिताएंगे।

Diarch GO

लोकसभा चुनाव के बाद पहली बिहार यात्रा

यह राहुल गांधी की लोकसभा चुनाव के बाद पहली बिहार यात्रा है। कांग्रेस के प्रदेश मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने जानकारी दी कि उनके दौरे के दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश और नई ऊर्जा का संचार होगा। राहुल गांधी का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर रस्साकशी चल रही है। कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव में 70 सीटों की मांग की है, जबकि आरजेडी 150 से कम सीटें लेने को तैयार नहीं है। सीट बंटवारे को लेकर आरजेडी और कांग्रेस के बीच बयानबाजी भी शुरू हो चुकी है।

चुनावी रणनीति पर मंथन

सदाकत आश्रम में कार्यकर्ताओं के साथ दो घंटे की बातचीत के दौरान विधानसभा चुनाव पर पार्टी की रणनीति पर चर्चा होगी। राहुल गांधी कार्यकर्ताओं और नेताओं को चुनावी तैयारी के लिए गाइड करेंगे। ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए टिप्स देंगे। राहुल गांधी के इस दौरे से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में उत्साह है, और इसे पार्टी के लिए एक अहम मौका माना जा रहा है, खासकर आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए।

NSIT
Nsmch