LATEST NEWS

  • Bihar Crime: बक्सर स्टेशन पर चांदी के गहने बरामद, पश्चिम बंगाल की रहने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
  • Bihar Crime: बक्सर स्टेशन पर चांदी के गहने बरामद, पश्चिम बंगाल की रहने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

  • जमीन विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप : दो पक्षों के बीच जमकर चली लाठियां, एक दर्जन लोग जख्मी
  • जमीन विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप : दो पक्षों के बीच जमकर चली लाठियां, एक दर्जन

  • Mokama-Bakhtiyarpur Four-Lane Accident
  • मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौत, इन सबकी हालत गंभीर

  • बगहा को जल्द ही हर साल आने वाले बाढ़ से मिलेगी निजात, गंडक नदी से गाद निकालने और 80 किमी लंबे तटबंध निर्माण को मिली प्रशासनिक स्वीकृति
  • बगहा को जल्द ही हर साल आने वाले बाढ़ से मिलेगी निजात, गंडक नदी से गाद निकालने और

  • Hardeep Singh Puri
  • एमएलसी चुनाव में मिली जोरदार जीत तो राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने हरदीप सिंह पुरी को बनाया

Rahul Met Tejashwi: पटना पहुंचते ही तेजस्वी यादव से मिले राहुल गांधी, होटल मौर्या में हुई मुलाकात, राजद की चल रही है राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

Rahul Met Tejashwi: पटना पहुंचते ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी अचानक तेजस्वी यादव से मिलने पहुंच गए हैं। राहुल पटना एयरपोर्ट से बापू सभागार जाने वाले थे लेकिन अचानक वो होटल मौर्या पहुंच गए जहां दोनों की मुलाकात हुई।

Rahul Tejashw
Rahul Met Tejashwi- फोटो : Reporter

Rahul Met Tejashwi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को पटना पहुंचे। पटना पहुंतचे ही राहुल गांधी सीधे होटल मौर्या गए। जहां उनकी तेजस्वी यादव से मुलाकात हुई। तेजस्वी यादव पहले से ही होटल मौर्या में मौजूद थे। जहां राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होनी है। राहुल गांधी के पहुंचने पर तेजस्वी यादव ने होटल के गेट पर उनका स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता साथ में तेजस्वी यादव के कमरे में चले गए।

तेजस्वी से मिले राहुल गांधी

बता दें कि राहुल गांधी के कार्यक्रम के मुताबिक उन्हें पटना एयरपोर्ट से बापू सभागार जाना था जहां वो संविधान सम्मेलन में भाग लेने वाले थे। लेकिन राहुल गांधी अचानक होटल मोर्या पहुंच गए। राहुल गांधी ने यहां तेजस्वी यादव से मुलाकात किया। दोनों के बीच मुलाकात हुई जिसके बाद राहुल गांधी तेजस्वी यादव के साथ उनके कमरे में चले गए। बंद कमरे में दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हो रही है। राहुल गांधी बिहार में पूरे 6 घंटे रहने वाले हैं। इस दौरान वो कई कार्यक्रम में भाग लेंगे। 

राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 

मालूम हो कि होटल मौर्या में राजद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होनी है। जिसके लिए तेजस्वी वहां पहले से मौजूद थे। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से 10 महीने पहले, आज राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हो रही है। इस बैठक में पार्टी के सांसदों और विधायकों को शामिल होने का निर्देश दिया गया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस बैठक के दौरान पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने छोटे बेटे और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। 

लोकसभा चुनाव के बाद पहली बिहार यात्रा

यह राहुल गांधी की लोकसभा चुनाव के बाद पहली बिहार यात्रा है। कांग्रेस के प्रदेश मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने जानकारी दी कि उनके दौरे के दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश और नई ऊर्जा का संचार होगा। राहुल गांधी का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर रस्साकशी चल रही है। कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव में 70 सीटों की मांग की है, जबकि आरजेडी 150 से कम सीटें लेने को तैयार नहीं है। सीट बंटवारे को लेकर आरजेडी और कांग्रेस के बीच बयानबाजी भी शुरू हो चुकी है।

NSIT
Nsmch

चुनावी रणनीति पर मंथन

सदाकत आश्रम में कार्यकर्ताओं के साथ दो घंटे की बातचीत के दौरान विधानसभा चुनाव पर पार्टी की रणनीति पर चर्चा होगी। राहुल गांधी कार्यकर्ताओं और नेताओं को चुनावी तैयारी के लिए गाइड करेंगे। ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए टिप्स देंगे। राहुल गांधी के इस दौरे से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में उत्साह है, और इसे पार्टी के लिए एक अहम मौका माना जा रहा है, खासकर आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए।

पटना से रंजन की रिपोर्ट