LATEST NEWS

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस और चाकू किया बरामद
  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस

Bihar News : राहुल गांधी ने बिहार में जाति गणना को बताया फर्जी तो भड़के विजय चौधरी, नीतीश के मंत्री ने खोला राज, कांग्रेस ने किया था नीतीश का समर्थन

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि के तौर पर जाति गणना को बताते हैं. लेकिन राहुल गाँधी ने इसे फर्जी करार दिया तो बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने कांग्रेस को लेकर बड़ा खुलासा किया है.

caste census in Bihar fake
caste census in Bihar fake- फोटो : news4nation

Bihar News : राहुल गांधी अपने बयानों से खुद को हास्यास्पद बनाते हैं. ऐसा ही उन्होंने बिहार आकर भी किया है जब  जातीय गणना को फर्जी बताया. बिहार में हुई जातीय गणना को फर्जी बताने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी पर नीतीश कुमार के मंत्री विजय चौधरी ने रविवार को उन्हें आड़े हाथों लिया. 

विजय चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी का बयान उन्हें खुद ही हास्यास्पद बना रहा है. यह अफसोस की बात है कि जातीय गणना की शुरुआत से आंकड़े जारी होने तक कांग्रेस शुरू से अंत तक समर्थन उसका करती रही. अब राहुल गांधी इसे फेक बता रहे हैं. वे बिना किसी प्रमाण के बोल रहे हैं. उन्होंने कहा कि किसी को इस पर संदेश है तो वह बता दे. सरकार अविलंब जांच करवाएगी. 

उन्होंने कहा कि जाति गणना पर आजतक एक भी आपत्ति नहीं दी गई है. यहाँ तक कि कांग्रेस ने ही जाति गणना का पूरा समर्थन किया. लेकिन आज राहुल गांधी इसे जाली और फर्जी बताने वाला बयान दे रहे हैं.  विजय चौधरी ने राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि जिन्हें इंडियन stateऔर इंडियन goverment में फर्क नहीं पता है उनसे हम क्या उम्मीद रखें.  

राहुल के व्यक्तित्व पर संदेह

वहीं राजद द्वारा बार बार यह दावा करना कि बिहार में जाति गणना उनके दल के कारण हुआ विजय चौधरी ने कहा नीतीश सरकार की ओर से  हमने तो विधानसभा में कहा है सारे दल के सहयोग से इसे करवाया जा रहा है. आज उसी के आंकडे को राहुल जाली कह रहे हैं. यह उनके व्यक्तित्व पर संदेह पैदा करता है. 

NSIT
Nsmch

राहुल ने बताया था फर्जी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संविधान सुरक्षा सम्मेलन में बोलते हुए कहा था कि देश की वास्तविक स्थिति को समझने के लिए जातिगत जनगणना होनी चाहिए. जो बिहार में की गई फर्जी जातिगत जनगणना जैसी नहीं होगी. उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना के आधार पर नीति बनाई जानी चाहिए. कांग्रेस जातिगत जनगणना को लोकसभा और राज्यसभा में पारित करेगी. हम 50 प्रतिशत आरक्षण की बाधा को ध्वस्त कर देंगे.

अभिजीत की रिपोर्ट