LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

BPSC Protest: प्रशांत किशोर का 'फेक अनशन', राजद का पीके को लेकर बड़ा दावा, BPSC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को किया हाईजैक...

BPSC Protest: बीपीएससी अभ्यर्थी की मांगों को लेकर सियासत भी खूब हो रही है। राजद सहित तमाम दल प्रशांत किशोर पर हमलावर है। इसी कड़ी में राजद ने पीके के अनशन को फेक अनशन बताते हुए बड़ा बयान दिया है।

PK
Prashant Kishor fake hunger strike - फोटो : Reporter

BPSC Protest:  बिहार में बीपीएससी अभ्यर्थी के द्वारा 70वीं बीपीएससी परीक्षा को रद्द कराने को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। इस प्रदर्शन में जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की भी एंट्री हुई। प्रशांत किशोर ने पहले गर्दनीबाग में छात्रों से मुलाकात की। इसके बाद गांधी मैदान में छात्र संसद का आयोजन किया। छात्र संसद के बाद 2 जनवरी से पीके ने गांधी मैदान में अनशन की शुरुआत की। बीते दिन यानी 16 जनवरी को पीके ने अपना अनशन करीब 15 दिनों के बाद खत्म किया। जिसको लेकर अब सियासत शुरु हो गई है। 

पीके का फेक अनशन

पीके ने बीपीएससी अभ्यर्थियों के मुद्दे को लेकर राज्यपाल से भी मुलाकात की थी। प्रशांत किशोर ने बीते दिन गंगा स्नान करके अपना अनशन समाप्त कर लिया है और गंगा किनारे टेंट लगाकर सत्याग्रह कर रहे हैं। उन्होंने 1,00,000 छात्रों को बुलाने का आह्वान भी किया है। इसको लेकर राजद ने पीके पर बड़ा हमला बोला है। राजद ने कहा है कि पीके ने अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को हाईजैक कर लिया है। 

Diarch GO

पैसा लेकर छात्रों के आंदोलन को किया खत्म

आरजेडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर सुबोध मेहता ने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर ने अलग-अलग पार्टियों से पैसा लेकर छात्रों के आंदोलन को खत्म करने की कोशिश की। उनका कहना है कि प्रशांत किशोर किसी व्यक्ति की तरह नहीं, बल्कि एक "पपेट" की तरह काम कर रहे हैं। 

गंगा के नाम पर कर रहे राजनीति

उन्होंने यह भी कहा कि वैनिटी वैन में कभी भी प्रोटेस्ट नहीं होते। सुबोध मेहता ने इसे "फेक अनशन" करार देते हुए कहा कि प्रशांत किशोर ने इस आंदोलन को कमजोर करने का काम किया है। उन्होंने यह तुलना की कि जैसे नरेंद्र मोदी ने गंगा मैया के नाम पर राजनीति की थी, वैसे ही प्रशांत किशोर भी गंगा के नाम पर राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं। प्रो. मेहता ने आगे कहा कि बिहार की जनता सब जानती है और प्रशांत किशोर की राजनीति बिहार में सफल नहीं होगी।

NSIT
Nsmch

पटना से नरोत्तम की रिपोर्ट