LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण, DM ने किया स्थल का निरीक्षण
  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण,

  • Gunja Kumari Death Case Muzaffarpur
  • Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत! गुंजा की मौत के बाद भड़के मायके वाले, दरवाजे

  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना
  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार

  • Sudhakar Singh vs IPS Kundan Krishnan Defamation Notice
  • Bihar Politics:आरजेडी सांसद को माफी मांगने और 5 करोड़ हर्जाने की मांग को लेकर आईपीएस कुंदन कृष्णन ने

  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष का जाना हालचाल
  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष

BPSC : पटना पुलिस ने रौशन आनंद सर पर ठोका केस, शिक्षक ने किया ऐलान - आंदोलन की एकता को ये करना चाहते हैं खंडित, कर दी बड़ी अपील

13 दिसम्बर को हुई 70वीं बीपीएससी परीक्षा में पटना के बापू परीक्षा केंद्र पर धांधली के आरोप लगाकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन करने पर रौशन आनंद सर के खिलाफ पटना पुलिस ने मामला दर्ज किया है. अब रौशन आनंद ने सबूत को लेकर बड़ा ऐलान किया है.

BPSC 70th Prelims Exam
BPSC 70th Prelims Exam- फोटो : news4nation

BPSC : 70वीं बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर पटना में पिछले दस दिनों से चल रहे प्रदर्शन के बीच पटना पुलिस ने कई कोचिंग संस्थानों के शिक्षकों को पूछताछ के लिए बुलाया है. ज्ञान बिंदु जीएस क्लासेज के शिक्षक रौशन आनंद को भी पटना पुलिस ने 28 दिसम्बर को बुलाया है. पुलिस ने कहा है कि बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा पत्र लीक होने के संबंध में जो भी साक्ष्य व दस्तावेज हैं उसे गर्दनीबाग थाना में उपस्थित होकर पेश करें. 

रौशन आनंद ने शुक्रवार को कहा कि छात्रों के आंदोलन को सरकार और बीपीएससी को सकारात्मक रूप से लेना चाहिए. 70वीं बीपीएससी में अनियमितता और धांधली के आरोपों पर जो सबूत मांगा जा रहा है उसका सबसे बड़ा सबूत पटना के बापू परीक्षा केंद्र ही है. 

Diarch GO

उन्होंने कहा कि राज्य के युवा आंदोलन कर रहे हैं. शिक्षक बस उनका मार्गदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में चाहिए कि सभी शिक्षकों के साथ एक जैसा बर्ताव करे. जब आप हर शिक्षक को एक समान सम्मान देंगे तभी सभी शिक्षक एकजुट होकर आपके साथ आएंगे. उन्होंने कहा कि कुछ लोग चाहते हैं कि शिक्षकों में एकता न हो. इसी कारण कुछ शिक्षकों पर मामला दर्ज किया गया है. उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है. 


NSIT
Nsmch

उन्होंने कहा कि छात्रों के आंदोलन में कुछ ऐसे षड्यंत्र करने वाले भी मौजूद हैं जो उनकी बातों को ऊपर तक पहुंचाते हैं. ऐसे लोगों से आंदोलन को बचाने की जरूरत है. रौशन आनंद ने कहा कि 70वीं बीपीएससी की परीक्षा रद्द करने के लिए बेहद जरूरी है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक अपनी बातें पहुंचाई जाएं. जब सकारात्मक तरीके से अपनी बातों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक पहुंचाएगे तभी समाधान मिल सकता है.  

वंदना की रिपोर्ट