LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Bihar Politics: राजद सुप्रीमो लालू यादव से मिलने पहुंचे पशुपति पारस, NDA को लगेगा बड़ा झटका, सियासी हलचल तेज

Bihar Politics: पशुपति पारस आज लालू प्रसाद यादव से मुलाकात कर रहे हैं।

पशुपति पारस लालू यादव

Bihar Politics: पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस आज यानी रविवार को लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करने पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच मुलाकात चल रही है। 15 जनवरी को लालू यादव पशुपति पारस के निमंत्रण पर उनके कार्यालय पहुंचे थे। उस दौरान लालू यादव ने संकेत दिया था कि भविष्य में पशुपति पारस महागठबंधन का हिस्सा बन सकते हैं। आज यह उनकी दूसरी मुलाकात हो रही है, जो 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास के अंदर हो रही है। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मौजूद हैं।

राजनीतिक सूत्रों की मानें तो पशुपति पारस महागठबंधन का दामन थाम सकते हैं। मामलू हो कि लोकसभा चुनाव में एनडीए में तरजीह नहीं मिलने के कारण पारस नाराज चल रहे थे। हालांकि लोकसभा चुनाव के बाद पारस ने कहा था कि वो एनडीए के हिस्सा हैं। वहीं अब पारस लालू यादव से मुलाकात करने के लिए पहुंचे हैं। लालू यादव और पशुपति पारस के बीच मुलाकात जारी है। इस मुलाकात से सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि पारस एनडीए को बड़ा झटका दे सकते हैं।  

Diarch GO



पटना से रंजन की रिपोर्ट