LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में चक्रवात अर्नब का असर जारी, 13 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

BIHAR POLITICS - लालू प्रसाद के घर पहुंचे पशुपति पारस, बोले तेजस्वी अब सारी संभावना खत्म, सीधे चुनाव होगा

बिहार की राजनीति में नए गठबंधन की खूशबू उठने लगी है। यह गठबंधन राजद और पशुपति पारस की पार्टी रालोजपा के बीच हो सकती है। इस चर्चा को बल तब मिला है जब पारस अचानक राबड़ी आवास पहुंच गए। जिसके बाद माना जा रहा है कि वह राजद के साथ जा सकते हैं।

BIHAR POLITICS - लालू प्रसाद के घर पहुंचे पशुपति पारस, बोले

PATNA - बिहार की राजधानी पटना में मकर संक्रांति का दिन पूरी तरह से राजनीतिक रंग में रंगा हुआ नजर आया। जहां लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने के बाद चिराग के दही-चुड़ा के भोज में एनडीए के सभी पार्टी के लोग पहुंचे। वहीं शाम ढलते ही सियायत का केंद्र राबड़ी आवास की तरफ मुड़ गया। जहां अचानक पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस और प्रिंस पासवान लालू प्रसाद से मिलने के लिए पहुंच गए। जिसके बाद नए गठबंधन की चर्चा शुरू हो गई। वहीं इन सबके बीच पारस से हुई मुलाकात के बाद तेजस्वी ने बड़ा बयान दे दिया। 

अब कयास लगाने का समय खत्म, सीधे चुनाव होगा

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से पूछा गया कि क्या मकर संक्रांति के बाद बिहार में कोई परिवर्तन होगा इस पर उन्होंने कहा यह बेकार की बात है कोई कयास लगाने का मतलब नहीं हैय़ कोई कुछ सोच रहा है होने जा रहा है अब सीधे चुनाव होगा और जनता का फैसला सिर आंखों पर होगा। 

कल जाएंगे पशुपति पारस के घर

पशुपति पारस के लाल आवास आने पर उन्होंने कहा कि उनके मकर संक्रांति है उसी का इनविटेशन लेकर वह आए थे हम लोगों का पारिवारिक संबंध रामविलास पासवान जी के समय से रहा है और चिराग पासवान से भी रहा। लालू प्रसाद यादव कल उनके भोज में शामिल होंगे 

डीके टैक्स पर पेश करेंगे सबूत

 उन्होंने आज फिर कहा कि बिहार में डीके टैक्स से वसूली हो रही है हम प्रमाण के साथ इन चीजों को सामने रखेंगे। नीतीश कुमार के लोजपारा कार्यालय पहुंचने पर चिराग पासवान के नहीं रहने पर उन्होंने कहा कि हम कोई टिप्पणी नहीं करेंगे चिराग पासवान जी से पूछ लीजिए।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - रंजन कुमार