LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

BIHAR POLITICS - दलित का पार्टी थी, इसलिए लोकसभा चुनाव में नहीं दिया टिकट, पीएम मोदी पर पारस ने लगाया विश्वासघात का आरोप

BIHAR POLITICS – लोकसभा चुनाव में पूरी तरह से दरकिनार किए जाने को लेकर पशुपति पारस ने पीएम मोदी पर विश्वासघात का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दलित की पार्टी होने के कारण चुनाव में हमें मौका नहीं दिया गया।

  BIHAR POLITICS - दलित का पार्टी थी, इसलिए लोकसभा चुनाव में
मोदी ने विश्वासघात किया।- फोटो : रिषभ कुमार

HAJIPUR - वैशाली के महुआ में कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस जहां पर उनका दर्द छलक पड़ा पशुपति कुमार पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एनडीए से अलग हो गई है और लगातार लालू परिवार से पशुपति कुमार पारस की नजदीकी बढ़ती जा रही है। 

लालू परिवार से मुलाकात करने के बाद रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने वैशाली जिले के महुआ पहुंचे थे जहां पर मीडिया से बात करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस का दर्द छलक पड़ा पास ने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय दलित का पार्टी समझकर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को एक भी टिकट नहीं दिया गया हमने तब भी एनडीए के साथ खड़े रहे लेकिन NDA ने हमारे साथ विश्वास घात किया है।

Diarch GO

बेटे की भी हुई इंट्री

 बता दें कि पशुपति कुमार पारस के पुत्र यश कुमार पासवान की भी अब राजनीतिक में इंट्री हो गई है और पुत्र यश कुमार पासवान के साथ कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने महुआ पहुंचे थे जहां पर यश कुमार पासवान एवं प्रिंस राज ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है। 

अप्रैल तक करें इंतजार

पारस ने कहा है कि हमारी पार्टी कि गठबंधन के साथ अपना गठबंधन करेगी यह बात हम अप्रैल महीने में बताएंगे हम गठबंधन के साथ ही चुनाव लड़ेंगे लेकिन इस बात की जानकारी हम अप्रैल महीने में राष्ट्रीय बोर्ड की बैठक के बाद घोषणा करेंगे।

NSIT
Nsmch

लालू से गठबंधन राज की बात

 लालू प्रसाद के परिवार से मुलाकात करने के सवाल पर पशुपति कुमार पारस ने कहा है कि राज की बात है और इसे हर जगह नहीं कहा जा सकता है। राज की बात राज रहने दिया जाए। लेकिन राजनीतिक गलियां में चर्चा है की पशुपति कुमार पारस और लालू परिवार के बीच लगभग सब कुछ फाइनल हो गया है और सिर्फ घोषणा ही बचा हुआ है।

वहीं प्रिंस पासवान ने कहा समय आने पर घोषणा कर देंगे अभी कुछ भी आप नहीं बताएंगे। हमारा परिवार का लालू जी के परिवार से एक अच्छा संबंध रहा है। पारिवारिक संबंध रहा है हम लोग वह लोग से बातचीत होती रहती है यह कोई बड़ी बात नहीं है।

रिपोर्ट - रिषभ कुमार