LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण, DM ने किया स्थल का निरीक्षण
  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण,

  • Gunja Kumari Death Case Muzaffarpur
  • Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत! गुंजा की मौत के बाद भड़के मायके वाले, दरवाजे

  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना
  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार

  • Sudhakar Singh vs IPS Kundan Krishnan Defamation Notice
  • Bihar Politics:आरजेडी सांसद को माफी मांगने और 5 करोड़ हर्जाने की मांग को लेकर आईपीएस कुंदन कृष्णन ने

  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष का जाना हालचाल
  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष

Bihar Politics: पटना पहुंचते ही विपक्ष पर भड़के नित्यानंद राय, तेजस्वी यादव और कांग्रेस को खूब सुनाया

Bihar Politics: केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय पटना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने तेजस्वी यादव के सवालों पर कड़ा पलटवार किया है।

Nityanand Rai
Nityanand Rai angry - फोटो : social media

Bihar Politics:  बिहार में सियासी हलचल तेज है। एक ओर जहां सीएम नीतीश प्रगति यात्रा पर हैं तो विपक्ष के नेता उनपर लगातार हमलावर हैं। वहीं दूसरी ओर गृह मंत्री अमति शाह के बाबा साहेब अंबेडकर को लेकर दिए गए बयान पर भी विपक्ष लगातार हमला हैं। इसी कड़ी में आज नित्यानंद राय पटना पहुंचे। इस दौरान में उन्होंने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव पर भी जोरदार हमला बोला। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान करती थी। 

 तेजस्वी के बोलने से कुछ नहीं होता

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर, जिसमें उन्होंने कहा था कि पूरी सरकार को अमित शाह चला रहे हैं, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा, "तेजस्वी यादव के बोलने से कुछ नहीं होने वाला। बिहार सरकार पूरी तरह से नीतीश कुमार के नेतृत्व में सुशासन के साथ चल रही है।" नीतीश कुमार की एनडीए में नाराजगी की अटकलों पर नित्यानंद राय ने कहा, "यह पूरी तरह से गलत बात है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार मजबूती के साथ काम कर रही है।"

Diarch GO

बिहार के राज्यपाल पर बयान

आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल बनाए जाने पर और विपक्ष द्वारा सवाल उठाने पर नित्यानंद राय ने कहा, "वे एक बहुत अच्छे व्यक्ति हैं और सभी का सम्मान करते हैं। इससे बिहार में और अधिक विकास होगा। पूर्व राज्यपाल भी अच्छे थे।"

महिला मान-सम्मान योजना

तेजस्वी यादव की योजना पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "इनके पास बोलने के लिए कुछ नहीं है। जब इनकी सरकार थी, तब अपहरण उद्योग चलता था और कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई थी। अब इनके बोलने का कोई महत्व नहीं है।"

NSIT
Nsmch


अंबेडकर के अपमान के मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना

कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर उन्होंने कहा, "इस सदी में अंबेडकर का सबसे ज्यादा अपमान कांग्रेस ने किया है। और अगर किसी ने उनका सम्मान किया है, तो वह हमारी सरकार और देश के प्रधानमंत्री ने किया है।"

पटना से अभिजीत की रिपोर्ट