LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण, DM ने किया स्थल का निरीक्षण
  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण,

  • Gunja Kumari Death Case Muzaffarpur
  • Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत! गुंजा की मौत के बाद भड़के मायके वाले, दरवाजे

  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना
  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार

  • Sudhakar Singh vs IPS Kundan Krishnan Defamation Notice
  • Bihar Politics:आरजेडी सांसद को माफी मांगने और 5 करोड़ हर्जाने की मांग को लेकर आईपीएस कुंदन कृष्णन ने

  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष का जाना हालचाल
  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष

मनमोहन सिंह के निधन पर नीतीश ने जताया शोक, तेजस्वी यादव ने कहा - इतिहास आपको याद ही नहीं बल्कि आपका दिवाना रहेगा सर

भारत की आर्थिक सुधारों के महानायक कहे जाने वाले डॉ. मनमोहन सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर सीएम नीतीश, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

Manmohan Singh
मनमोहन सिंह के निधन से शोक की लहर- फोटो : Social Media

Dr Manmohan Singh passes away:भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। 92 वर्ष की आयु में उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। गुरुवार की शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। वहां रात लगभग 9 बजकर 51 मिनट पर उनका निधन हो गया। इस दुखद घटना ने पूरे देश में शोक की लहर पैदा कर दी है। मनमोहन सिंह के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने X पर एक पोस्ट में लिखा कि -देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ॰ मनमोहन सिंह जी का निधन दुःखद। वे एक कुशल राजनेता एवं अर्थशास्त्री थे। उनके नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिली। डॉ॰ मनमोहन सिंह जी का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए प्रार्थना है।

Diarch GO

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया के फेसबुक पर लिखा है कि इतिहास आपको याद ही नहीं बल्कि आपका दिवाना रहेगा सर!!

देश में आर्थिक सुधारों के जनक, आर्थिक बदलाव के शिल्पकार, मजबूत शख़्सियत, महान राजनेता पूर्व प्रधानमंत्री व अभिभावक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

NSIT
Nsmch

सरदार डॉ. मनमोहन सिंह जी ने दशकों तक हमारी अर्थव्यवस्था, देश की अभूतपूर्व प्रगति और विकास की ऐतिहासिक अध्यक्षता की। उनकी बुद्धिमता, सहनशीलता, दूरदर्शिता, विनम्रता और समर्पण को सदैव याद रखा जाएगा।

आपकी सौम्यता एवं सुजनता के अलावा आपके सकारात्मक, उत्साही व प्रेरणादायी शब्द मुझे हमेशा प्रेरित करते रहेंगे