LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News : जदयू कार्यकर्ताओं को पत्तल परोसते नजर आए नीतीश के मंत्री और निर्दलीय विधायक सुमित सिंह, कहा- इसमें कुछ भी नया नहीं है....

Bihar News : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू की ओर से हर जिले में सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. इसी कड़ी में निर्दलीय विधायक भोज खिलाते नजर आये...पढ़िए आगे

Bihar News :  जदयू कार्यकर्ताओं को पत्तल परोसते नजर आए नीतीश
पत्तल परोसते नजर आये सुमित सिंह - फोटो : SUMIT SINGH

JAMUI : जेडीयू संगठन विस्तार को लेकर लगातार हर जिले में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी क्रम में जमुई जिले में भी जेडीयू लगातार कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर रही है। इस बार मौका था मंत्री सुमित सिंह के क्षेत्र चकाई का। जहां फिर से एक बार मंत्री सुमित सिंह कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पत्तल परोसते नजर आए। 

बता दें की आगामी 7 दिसंबर को जमुई के श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम में जदयू का बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होने वाला है। ऐसे में अपने क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस कार्यक्रम में शिरकत करने का आमंत्रण दिया जा रहा है। सूत्रों के हवाले से खबर यह भी है कि इसी महीने सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी जमुई आने वाले है और एक बड़े कार्यक्रम की शुरुआत भी जमुई से करने वाले है। तो लाजिमी है की जेडीयू के सभी नेता कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाहते। 

लेकिन मंत्री सुमित सिंह ने कहा है कि मैं अपने क्षेत्र की जनता की सेवा भाई और बेटा बनकर करता आया हूं और इसमें कुछ नया नहीं है। मैं हमेशा अपने क्षेत्र सहित जिले की जनता से मिलता रहता हूं और ऐसे में सेवा करने का मौका मिलना परम सौभाग्य की बात है। फिलहाल जहां मंत्री के इस कार्य की जमुई में खूब चर्चा हो रही है। वही विरोधी भी इस मौके को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। कुल मिलाकर 2025 की चुनावी बिसात बिछनी शुरू हो गई है और सह मात का खेल जोरों पर है।

जमुई से सुमित की रिपोर्ट