LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

Bihar News : लालू-राबड़ी राज में लगता था मामा-साला टैक्स, तेजस्वी के डीके टैक्स पर बरसे सीएम नीतीश के मंत्री अशोक चौधरी

तेजस्वी यादव ने बिहार में डीके टैक्स वसूले जाने का आरोप लगाया तो नीतीश सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने शनिवार को लालू-राबड़ी राज में जीजा-साला टैक्स वसूले जाने की बातें कहीं. उन्होंने तेजस्वी के आरोपों पर बड़ा पलटवार किया.

Ashok Chaudhary
Ashok Chaudhary- फोटो : news4nation

Bihar News : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा बिहार में डीके टैक्स वसूलने के आरोपों पर शनिवार को मंत्री अशोक चौधरी ने राजद पर करारा हमला किया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निकटस्थ मंत्रियों में एक अशोक चौधरी ने लालू यादव और तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वे चरवाहा विद्यालय वाले हैं जिनके राज में मामा टैक्स और साला टैक्स चलता था. 

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के साथ अनुभवी अधिकारियों का दल काम करता है. इससे बिहार विकास में अग्रतर है. सीएम नीतीश की चल रही प्रगति यात्रा में भी जो घोषणाएं हुई उसे कैबिनेट बैठक में त्वरित मंजूरी दी गई. इन्हीं कारणों से तेजस्वी यादव परेशान हैं. वे बिहार के अधिकारियों पर अलजलूल बातें कर रहे हैं. 

दरअसल, तेजस्वी यादव ने एक दिन पहले कहा था कि नीतीश कुमार थक चुके हैं. बिहार में सरकार को रिटायर्ड अधिकारी चला रहे हैं. बिहार में डीके टैक्स वसूला जा रहा है. उन्होंने बिना किसी अधिकारी का नाम लिए कहा कि रिटायर्ड अधिकारी द्वारा बिहार में डीके टैक्स चल रहा है. 

अशोक चौधरी ने तेजस्वी के इन आरोपों पर उन्हें जमकर सुनाया. उन्होंने लालू-राबड़ी शासन काल की याद दिलाते हुए कहा कि तब बिहार में अलग अलग टैक्स  लगते थे. रंगदारी टैक्स, अपहरण जैसे अपराध के साथ ही मामा टैक्स और साला टैक्स भी लगता था. अशोक चौधरी का संकेत लालू यादव के साले सुभाष यादव और साधु यादव पर था जिनके खिलाफ उस दौर में कई कथित आरोप लगे. साथ ही मामला भी दर्ज हुआ.  

NSIT
Nsmch