LATEST NEWS

  • Bihar Politics : राहुल गांधी की गतिविधियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से हो निष्पक्ष निगरानी : डॉ. संतोष कुमार सुमन
  • Bihar Politics : राहुल गांधी की गतिविधियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से हो निष्पक्ष निगरानी : डॉ.

  • स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती पर राजकीय समारोह: लोजपा (आर) ने बिहार सरकार के फैसले का किया स्वागत
  • स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती पर राजकीय समारोह: लोजपा (आर) ने बिहार सरकार के फैसले का किया स्वागत

  • LIC agent death Chhapra train fall
  • छपरा में दर्दनाक हादसा: न्यू मांझी स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर LIC एजेंट की मौत, परिवार में मचा

  • Bihar News : नालंदा में मजदूरी मांगने पर युवक को खौलते तेल की कड़ाही में धकेला, इलाज के दौरान हुई मौत, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
  • Bihar News : नालंदा में मजदूरी मांगने पर युवक को खौलते तेल की कड़ाही में धकेला, इलाज के

  • SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे आइसा नेता और कार्यकर्ता, 13 अक्टूबर को करेंगे राजभवन मार्च
  • SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे आइसा नेता और कार्यकर्ता, 13 अक्टूबर को करेंगे राजभवन

Bihar News : अपनी ही सरकार से नाराज हुए बीजेपी प्रवक्ता! उठा दिया गंभीर सवाल, 'फैसले पे तुरंत विचार करिए'... सीएम नीतीश के रहे हैं खास

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे नेता ने पहले भाजपा का दामन थामा तो उन्हें बीजेपी के प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई. लेकिन अब प्रवक्ता रहते हुए ही उन्होंने मोदी सरकार के फैसले पर गंभीर सवाल उठा दिया है.

BJP spokesperson Ajay Alok
BJP spokesperson Ajay Alok - फोटो : news4nation

Bihar news : भाजपा के आधिकारिक प्रवक्ता अपनी ही सरकार के फैसले से नाराज हैं. एक दौर में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खास रहे नेता ने पिछले वर्ष ही जदयू का दामन छोड़कर भाजपा का कमल थामा था. लेकिन अब उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार के फैसले पर गंभीर सवाल उठा दिया है. 

भाजपा प्रवक्ता डॉ अजय आलोक ने केंद्र की मोदी सरकार पर सवाल उठाया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से स्वास्थ बीमा पर लगने वाले 18 प्रतिशत टैक्स को लेकर अपनी नाराजगी जताई है. साथ ही पीएम मोदी को भी उन्होंने टैग करते हुए कहा है कि फैसले पे तुरंत विचार करिए. 

Diarch GO

क्यों नाराज हैं अजय अलोक

दरअसल, अजय अलोक ने कहा है 'मैं माननीय श्रीमती निर्मला सीतारमण जी से अनुरोध करना चाहता हूँ माध्यम वर्गीय आय वालो के लिए 1.हम पूरा टैक्स समय पे देते हैं। देते क्या तनख़्वाह से काट ली जाती हैं । 2. हमे किसी सरकारी योजना का कभी लाभ नहीं मिलता ।  3. स्वास्थ बीमा पे भी 18% GST हमारे लिए और बाकी सबके लिए आयुष्मान !!! हम देश को आगे बढ़ाने वाले लोग हैं सरकार पे निर्भर नहीं । फैसले पे तुरंत विचार करिए.'  

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह ही जीएसटी परिषद की हुई बैठक में स्वास्थ बीमा पर लगने वाले टैक्स पर छूट मिलने की उम्मीद जताई गई थी. लेकिन परिषद की बैठक में ऐसा कोई निर्णय नहीं हुआ. अब इस पर अजय अलोक ने खुलकर अपनी नाराजगी जताई है. साथ ही केंद्र की महत्वकांक्षी योजना आयुष्मान कार्ड को लेकर भी उन्होंने सवाल किया है कि एक ओर मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान तो दूसरी ओर स्वास्थ बीमा पे भी 18% GST. 

NSIT
Nsmch

कौन हैं भाजपा प्रवक्ता डॉ अजय अलोक

बिहार मूल के अजय अलोक पेशे से एक डॉक्टर भी हैं. उनके पिता डॉक्टर गोपाल सिन्हा भी बिहार के विख्यात डॉक्टर हैं. अजय अलोक पहले जनता दल यूनाइटेड में थे लेकिन जून 2022 में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए उन्हें जदयू से निकाल दिया गया था.  जदयू में भी वे प्रवक्ता के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे. वहीं जदयू से निकाले जाने के बाद अजय आलोक अप्रैल 2023 में भाजपा में शामिल हो गए थे. जब नीतीश कुमार और प्रशांत किशोर के रिश्ते अच्छे थे जब जदयू में रहते हुए भी उन्होंने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के खिलाफ बयान दे दिया था. बाद में उन्हें आर सी पी सिंह का करीबी समझा जाने लगा. वहीं अंततः उनकी जदयू से विदाई हो गई. अब भाजपा में रहते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के फैसले पर सवाल उठाया है.