LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

BIHAR POLITICS - सिर्फ कुर्सी से मतलब, अब कोई विचाराधारा नहीं! नीतीश खुद का आकलन करें, उनको राजनीति से रिटायर होना चाहिए या नहीं : मुकेश सहनी

BIHAR POLITICS -पूर्व मंत्री व वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने सीएम नीतीश को रिटायर होने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश विश्वसनियता खो चुके हैं, इसलिए खुद का आकलन कर राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए।

BIHAR POLITICS - सिर्फ कुर्सी से मतलब, अब कोई विचाराधारा नही

PATNA - विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नीतीश कुमार को अब राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए।

मधेपुरा में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आज खुद आकलन करना चाहिए कि उन्हें राजनीति से सेवानिवृत्त होना चाहिए या नहीं। उन्होंने बिहार के सभी लोगों से, खासकर युवाओं और किसानों का आह्वान करते हुए कहा कि वे सोचें कि बिहार में नीतीश कुमार ने पिछले 20 सालों में क्या दिया? उन्होंने कहा कि अन्य राज्य आज कहाँ से कहाँ पहुँच गए, लेकिन बिहार आज भी उन्हीं समस्याओं से जूझ रहा है, जो 20 साल पहले थीं।

Diarch GO

सिर्फ अपनी कुर्सी से मतलब

पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि सही अर्थों में देखें तो पिछले कुछ वर्षों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को न बिहार से मतलब है और न ही यहाँ की जनता से। उन्हें सिर्फ अपनी कुर्सी से मतलब है। यही कारण है कि कभी वे इधर जाते हैं, कभी उधर जाते हैं। उन्हें सिर्फ मुख्यमंत्री बनने से मतलब है। उनकी अपनी कोई विचारधारा नहीं है।

उन्होंने कहा कि इस साल विधानसभा चुनाव होने वाला है। इस कारण लोग क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस चुनाव में महागठबंधन की जीत होगी और सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा में पेपर लीक हो रहा है, कोई सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने नीतीश कुमार के फिर से महागठबंधन में शामिल होने की बातों को नकारते हुए कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है, अब उन्हें राजनीति से सन्यास ले लेना चाहिए।

NSIT
Nsmch

REPORT - DEBANSHU PRABHAT