LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण, DM ने किया स्थल का निरीक्षण
  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण,

  • Gunja Kumari Death Case Muzaffarpur
  • Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत! गुंजा की मौत के बाद भड़के मायके वाले, दरवाजे

  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना
  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार

  • Sudhakar Singh vs IPS Kundan Krishnan Defamation Notice
  • Bihar Politics:आरजेडी सांसद को माफी मांगने और 5 करोड़ हर्जाने की मांग को लेकर आईपीएस कुंदन कृष्णन ने

  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष का जाना हालचाल
  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष

Bihar News : तस्वीरें क्या कहती हैं? चाचा नीतीश का भतीजे तेजस्वी यादव पर उमड़ा दुलार, बिहार में सियासी खेला की अटकलें तेज

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए लालू यादव द्वारा अपना दरवाजा खोलने वाली टिप्पणी के बाद अब तेजस्वी यादव से नीतीश की मुलाकात की तस्वीरें सामने आई हैं. इससे सियासी अटकलों में बिहार में खेला होने की बातें फिर से होने लगी.

Nitish Kumar/Tejashwi Yadav
Nitish Kumar/Tejashwi Yadav- फोटो : news4nation

Bihar News : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार क्या फिर से कुछ अलग करने वाले हैं ? क्या वे फिर से अपने पुराने मित्र लालू यादव के साथ सियासी पिच पर नई पारी खेलेंगे? नीतीश कुमार को लेकर चल रही इन अटकलों के बीच अब गुरुवार को एक तस्वीर ने बिहार में सियासी चर्चाओं को नए किस्म की हवा दे दी है. 

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दोनों मौजूद रहे. इस दौरान जब नीतीश कुमार गुजर रहे थे तब वहां मौजूद सभी नेताओं का अभिवादन करते गुजरे. श्रवण कुमार, विजेंद्र यादव, नंद किशोर यादव जैसे वरिष्ठ एनडीए नेताओं के साथ ही तेजस्वी यादव भी नीतीश के अभिवादन के लिए हाथ जोड़े. इस दौरान नीतीश और तेजस्वी के बीच काफी निकटस्थ और स्नेहपूर्ण भाव भंगिमाएं देखने को मिली. 

Diarch GO

तेजस्वी ने सीएम नीतीश के सामने खड़े होकर दोनों हाथ जोड़े और सिर झुकाकर अभिवादन किया. इस पर नीतीश कुमार भी उनके सामने रुक गए. उन्होंने हाथ बढ़ाकर तेजस्वी की पीठ थपथपाई. उन्हें आशीर्वाद देने की मुद्रा में कुशलक्षेम भी पूछा. तेजस्वी भी दोनों हाथ जोड़े मुस्कुराते हुए नीतीश के सामने झुके रहे. वहीं नीतीश हंसते हुए उनसे कुछ कुछ बोलते रहे. 

संयोग से दोनों की मुलाकात की ये स्नेहिल तस्वीरें उस समय आई हैं जब नीतीश कुमार को लेकर लालू यादव ने कहा कि उनके दरवाजे नीतीश के लिए खुले हैं. नीतीश आते हैं तो उनकी सारी पुरानी गलती माफ कर देंगे. माफ करना ही हमारा फर्ज है. लालू के इस बयान से इन बातों को मिलने लगा कि नीतीश कुमार और लालू यादव के बीच भीतर खाने कोई खिचड़ी पक रही है. वहीं अब तेजस्वी के मुंहबोले चाचा नीतीश का भतीजे पर इस कदर दुलार दिखाने की तस्वीरें आने से अटकलों को और ज्यादा बल मिला है. 

NSIT
Nsmch

नीतीश के पलटने की बातें क्यों

गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले दिनों कहा था कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए का नेतृत्व कौन करेगा इस पर निर्णय नहीं हुआ है. नीतीश का उन्होंने नाम नहीं लिया. इसके बाद बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बातें कहीं लेकिन अगले दिन ही पलट गये. उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर कहा कि अटल का सपना बिहार में भाजपा सरकार बनाना है. भाजपा नेताओं के इन बयानों से जदयू में नाराजगी की खबर आई. बाद में कई भाजपा नेताओं ने नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बातें कहीं. लेकिन अब राजद की ओर से खुद लालू यादव ने आगे आकर कहा है कि नीतीश के लिए उनका दरवाजा खुला है. वहीं नीतीश और तेजस्वी की इन तस्वीरों ने और ज्यादा अटकलों को जन्म दे दिया है.