LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण, DM ने किया स्थल का निरीक्षण
  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण,

  • Gunja Kumari Death Case Muzaffarpur
  • Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत! गुंजा की मौत के बाद भड़के मायके वाले, दरवाजे

  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना
  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार

  • Sudhakar Singh vs IPS Kundan Krishnan Defamation Notice
  • Bihar Politics:आरजेडी सांसद को माफी मांगने और 5 करोड़ हर्जाने की मांग को लेकर आईपीएस कुंदन कृष्णन ने

  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष का जाना हालचाल
  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष

BIHAR POLITICS - नीतीश कुमार और लालू प्रसाद बिहार में बनाएंगे सरकार! जानें क्या बोले केंद्रीय मंत्री ललन सिंह

BIHAR POLITICS - लालू प्रसाद द्वारा नीतीश कुमार की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाए जाने के ऑफर को लेकर नए साल में राजनीतिक माहौल गर्म है। सियासी हलकों में चर्चा शुरू हो गई है कि नीतीश पलटी मार सकते हैं। वहीं ललन सिंह ने बताया है कि क्या होनेवाल है।

BIHAR POLITICS - नीतीश कुमार और लालू प्रसाद बिहार में बनाएंग

PATNA - राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाने की बात कहकर बिहार की राजनीति में नई गर्माहट पैदा कर दी है। महागठबंधन की तमाम पार्टियों के बीच उम्मीद नजर आने लगी है कि नीतीश कुमार एक बार फिर पलटी मारकर उनके साथ आ सकते हैं। कांग्रेस के नेताओं ने नीतीश कुमार को ऑफर भी दे दिया है। वहीं अब लालू प्रसाद के बयान पर जदयू के पूर्व अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने भी साफ कर दिया कि लालू प्रसाद के बढ़ाए गए दोस्ती के हाथ को नीतीश कुमार पकड़ेंगे या नहीं। 

ललन सिंह ने बताया कि लालू यादव के ऑफर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आरजेडी अध्यक्ष क्या बोलते हैं और क्या नहीं बोलते हैं, इसका मतलब उनसे ही जाकर पूछिये. केंद्रीय मंत्री ने साफ कर दिया कि वे लोग एनडीए में हैं और आगे भी एनडीए का हिस्सा बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को लेकर किसी तरह की अटकलें लगाने की कोई जरूरत नहीं है।

Diarch GO

तेजस्वी यादव क्या बोलते हैं ध्यान देने की जरुरत नहीं

वहीं 2025 में आरजेडी की सरकार बनाने के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के दावे पर ललन सिंह ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि  उनकी बात को हम सीरियसली नहीं लेते हैं। उनके बयान का हम जवाब देते रहें, क्या यही मेरा काम बचा हुआ है? उन्होंने कहा कि हर आदमी को बोलने की आजादी है, बोलने दीजिए।

बता दें नए साल के पहले दिन लालू प्रसाद ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में नीतीश कुमार के साथ फिर से सरकार बनाने की संभावनाओं पर कहा था उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं है। वहीं जब नीतीश कुमार से लालू प्रसाद के बयान पर सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर हाथ जोड़ कर सवाल से किनारा कर लिया।

NSIT
Nsmch