LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण, DM ने किया स्थल का निरीक्षण
  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण,

  • Gunja Kumari Death Case Muzaffarpur
  • Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत! गुंजा की मौत के बाद भड़के मायके वाले, दरवाजे

  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना
  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार

  • Sudhakar Singh vs IPS Kundan Krishnan Defamation Notice
  • Bihar Politics:आरजेडी सांसद को माफी मांगने और 5 करोड़ हर्जाने की मांग को लेकर आईपीएस कुंदन कृष्णन ने

  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष का जाना हालचाल
  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष

Bihar News : डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर नीतीश सरकार ने लिया बड़ा फैसला, बिहार में सात दिनों का राजकीय शोक घोषित, नहीं होंगे ये सब काम

डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर नीतीश सरकार ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लेते हुए सात दिनों का रजकीय शोक घोषित किया है. सात दिनों के राजकीय शोक के दौरान राज्य में कई काम नहीं होंगे. इसे लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने आदेश जारी किया है.

Dr Manmohan Singh
Dr Manmohan Singh & nitish kumar - फोटो : news4nation

Bihar News : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर बिहार में नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. राज्य सरकार की ओर से शुक्रवार को बिहार में सात दिनों का राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया गया. राज्य के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने इसे लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग का आदेश जारी किया. 

इसमें कहा गया कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ० मनमोहन सिंह का निधन एम्स, नई दिल्ली में दिनांक 26.12.2024 को हो गया है। दुःखद संवेदना के इस क्षण में तद्नुसार बिहार सरकार द्वारा स्व० डॉ० मनमोहन सिंह के सम्मान में दिनांक 26.12.2024 से 01.01.2025 तक (कुल सात दिनों का) राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया गया है। 

Diarch GO

नहीं होंगे ये काम

दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान में राजकीय शोक की अवधि में राष्ट्रीय ध्वज उन सभी भवनों पर आधा झुका रहेगा, जहाँ नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है। इस अवधि में कोई राजकीय समारोह एवं सरकारी मनोरंजन से संबंधित कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे। 

सीएम नीतीश ने जताया दुःख

इसके पहले डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी शोक संवेदना प्रकट की. उन्होंने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ॰ मनमोहन सिंह जी का निधन दुःखद। वे एक कुशल राजनेता एवं अर्थशास्त्री थे। उनके नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिली। डॉ॰ मनमोहन सिंह जी का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए प्रार्थना है।

NSIT
Nsmch