Nitish Cabinet: नीतीश कैबिनेट का इस दिन होगा विस्तार, BJP के 4 तो JDU के इतने विधायकों को मंत्रिमंडल में मिलेगी जगह, बढ़ेगा कद

Nitish Cabinet: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले नीतीश कैबिनेट का विस्तार होना है। फिलहाल नीतीश कैबिनेट में 30 मंत्री है, जिसमें भाजपा के 15 मंत्री शामिल हैं। नीतीश कैबिनेट में अब भी 6 मंत्रियों का पद रिक्त है।

 Nitish cabinet
Nitish cabinet expanded- फोटो : social media

Nitish Cabinet:  बिहार में मकर संक्रांति यानी 15 जनवरी के बाद नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। सूत्रों की मानें तो 30 जनवरी के पहले मंत्रिमंडल विस्तार का काम पूरा हो जाएगा। फिलहाल नीतीश कैबिनेट में सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा सहित 30 मंत्री हैं। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है। ऐसे में सकती निगाहे नीतीश कैबिनेट के विस्तार पर होगी। माना जा रहा है कि बीजेपी के 4 नए चेहरे नीतीश कैबिनेट में शामिल होंगे। नीतीश कैबिनेट में 6 मंत्री पद की वैकेंसी है। 

विभागों में होगा बंटवारा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार 15 जनवरी के बाद कभी भी हो सकता है और यह प्रक्रिया 30 जनवरी से पहले पूरी कर ली जाएगी। इस विस्तार में भाजपा के चार नए चेहरे शामिल होंगे। इसके साथ ही वर्तमान में भाजपा के जिन मंत्रियों के पास कई विभाग हैं, उनके विभागों का पुनर्वितरण किया जाएगा। ये विभाग कैबिनेट में शामिल होने वाले नए मंत्रियों के बीच बांटे जाएंगे।

Diarch GO

पटना, तिरहुत और सारण प्रमंडल को मिलेगी प्राथमिकता

मंत्रिमंडल विस्तार में पटना, तिरहुत और सारण प्रमंडल के विधायकों को प्राथमिकता दी जाएगी। वर्तमान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा सहित कुल 30 मंत्री बिहार सरकार में हैं। इनमें भाजपा के 15 मंत्री शामिल हैं, जबकि ‘हम’ से संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह भी मंत्रिमंडल का हिस्सा हैं। बिहार विधानसभा की सदस्य संख्या के अनुसार अधिकतम 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं। इस लिहाज से छह मंत्री पद अब भी रिक्त हैं।

नए चेहरे, पर जातिगत समीकरण वही

कैबिनेट विस्तार में 3-4 विभागों के मंत्रियों को बदला जाएगा। जिन जातियों का प्रतिनिधित्व वर्तमान मंत्री कर रहे हैं, उसी जाति के विधायक या एमएलसी उनकी जगह लेंगे। जिन मंत्रियों के पास एक से अधिक विभाग हैं, उनके विभाग नए चेहरों में बांटे जाएंगे।

NSIT
Nsmch

क्यों पटना, तिरहुत और सारण को दी जाएगी प्राथमिकता

बिहार के नौ प्रमंडलों में से पटना, तिरहुत और सारण प्रमंडलों को विस्तार में विशेष महत्व दिया जाएगा। इसका कारण इन क्षेत्रों में भाजपा की विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत है।

तिरहुत प्रमंडल: कुल 39 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 26 और जदयू ने 6 सीटें जीतीं।

पटना प्रमंडल: कुल 43 सीटों में भाजपा ने 8 और जदयू ने 5 सीटें जीतीं।

सारण प्रमंडल: 24 सीटों में भाजपा ने 7 और जदयू ने 2 सीटें जीतीं।

10 मंत्रियों के पास एक से अधिक विभाग

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट में 10 मंत्री ऐसे हैं जिनके पास एक से अधिक विभाग हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार: 5 विभाग

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी: वित्त और वाणिज्य

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा: पथ निर्माण, खान एवं भूतत्व, कला-संस्कृति और युवा

विजय कुमार चौधरी (जदयू): जल संसाधन और संसदीय कार्य

प्रेम कुमार: सहकारिता और पर्यावरण जलवायु परिवर्तन

बिजेंद्र यादव: ऊर्जा और योजना एवं विकास

मंगल पांडे (भाजपा): स्वास्थ्य और कृषि

नीतीश मिश्रा: उद्योग और पर्यटन

नितिन नवीन: नगर विकास और विधि

भाजपा के मंत्री और उनके विभाग

सम्राट चौधरी- (डिप्टी सीएम) वित्त एवं वाणिज्य कर।

विजय कुमार सिन्हा- (उप मुख्यमंत्री) पथ निर्माण,खान एवं भूतत्व, कला संस्कृति एवं एवं युवा।

दिलीप जायसवाल- राजस्व एवं भूमि सुधार।

नितिन नवीन- नगर विकास एवं आवास और विधि।

जनक राम- एससी एसटी कल्याण।

हरि सहनी- पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग।

प्रेम कुमार- सहकारिता, पर्यावरण एवं वन।

रेणु देवी- पशु एवं मत्स्य संसाधन ।

मंगल पांडेय- स्वास्थ्य एवं कृषि।

नीरज कुमार सिंह बबलू- लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण।

सुरेंद्र मेहता- खेल।

नीतीश मिश्रा- उद्योग एवं पर्यटन।

कृष्णनंदन पासवान- गन्ना उद्योग।

केदार प्रसाद गुप्ता- पंचायती राज।

संतोष सिंह- श्रम संसाधन।