LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Bandh: बिहार बंद के समर्थन में भाषण देते रह गए सांसद पप्पू यादव, समर्थकों को टांग कर ले गई पुलिस, जमकर हुआ बवाल

Bihar Bandh: पप्पू यादव के समर्थकों को पुलिस उठा कर ले गई है।

Pappu Yadav
police took away his supporters - फोटो : social media

Bihar Bandh:  निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की अपील पर रविवार को बिहार बंद किया गया है। पप्पू यादव के समर्थक राजधानी की सड़कों पर भारत बंद के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं पटना के डाकबंगला चौराहे पर खुद सांसद पप्पू यादव बीपीएससी अभ्यर्थियों की मांग को लेकर खड़े हैं। पप्पू यादव अपने समर्थकों के बीच भाषण दे रहे थे इसी बीच पुलिस उनके समर्थकों को उठाकर ले गई। पप्पू यादव के भाषण के बीच पुलिस ने उनके समर्थकों को हिरासत में ले लिया और सबको गाड़ी में भरकर ले गई। जो समर्थक पुलिस के साथ झड़प कर रहे थे उन्हें पुलिस उठाकर अपने वाहन में ले गई।   

दरअसल, बिहार बंद में के नाम पर पटना में पप्पू समर्थकों ने जमकर गुंडागर्दी कर रहे हैं। वाहनों का शीशा तोड़ने से लेकर जबरिया दुकानों का शटर डाउन करवाने पर उतारू पप्पू समर्थकों ने शहर को आतंकित किए रखा। अशोक राजपथ में अवस्थित दुकानों को बंद कराने के लिए लाठी-डंडे से लैस पप्पू समर्थकों ने जमकर बवाल काटा।

Diarch GO

70 वीं बीपीएससी में कथित अनियमितता के आरोपों को लेकर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बिहार बंद का आह्वान किया है। पप्पू यादव ने एक दिन पहले कहा था कि बंद शांतिपूर्ण रहेगा लेकिन रविवार को पप्पू समर्थकों का उत्पात चरम पर रहा. गुंडागर्दी की तर्ज पर बंद के नाम पर आम लोगों को जबरन दुकान बंद कराने से लेकर उन्हें वाहनों तक को क्षतिग्रस्त करने के मामले सामने आए हैं. 

पटना सायंस कॉलेज से पप्पू समर्थक पहले अशोक राज पथ से पटना कारगिल चौक की ओर रवाना हुए. इस दौरान पूरे रस्ते उनका उत्पात जारी रहा. लाठी-डंडा, बैनर-पोस्टर के साथ बंद समर्थन में नारे लगाते हुए उग्र भीड़ ने जहां-तहां दुकानों के जबरन शतर बंद कराए. वहीं सड़क पर गुजर रहे वाहनों पर लाठी मारकर शीशे फोड़ दिए. वाहन चालकों को घेर कर उनके साथ हिंसक व्यवहार करने के वीडियो-फोटो भी सामने आए. 

NSIT
Nsmch

बंद के दौरान पटना में अशोक राजपथ पर प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर दिया। वहां टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ. इस बंद का समर्थन भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम द्वारा किया गया है।

क्यों है बिहार बंद

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को दोबारा करवाने की मांग को लेकर बंद बुलाया गया है. इसे लेकर पप्पू यादव ने कहा कि यह केवल बीपीएससी का मुद्दा नहीं है, बल्कि यह पूरे देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की समस्या से संबंधित है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस समस्या के पीछे कोचिंग माफिया और राजनीतिक दलों का हाथ है।