LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar News : सबकुछ सिर्फ गुजरात को दे रही मोदी सरकार, बिहार को सीएम नीतीश ने बना दिया बंजर, तेजस्वी यादव का दावा डबल इंजन सरकार में लोगों का जीना बेहाल

Tejashwi Yadav
Tejashwi Yadav on CM Nitish- फोटो : news4nation

Bihar News : बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुप्पी साध ली है. केंद्र द्वारा बिहार को कुछ नहीं दिया जा रहा है. सबकुछ गुजरात को दिया जा रहा है. केंद्र की मोदी सरकार और बिहार नीतीश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जोरदार हमला किया. 

कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम में सासाराम पहुंचे तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश को बिहार के पिछड़ेपन का कारण बताया. उन्होंने कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट कहती है कि बिहार बेरोजगारी और गरीबी में पिछड़े राज्यों में शामिल है. हम सब लोग देख रहे हैं कि मौजूदा सरकार से कई बार अनुरोध किया जा चुका है लेकिन आज सबकुछ सिर्फ गुजरात को दिया जा रहा है. 

उन्होंने महंगाई की ओर संकेत करते हुए कहा कि लोगों को घर चलना मुश्किल हो गया है. खासकर महिलाएं कई समस्याएं झेल रही हैं. उनका घर चलना मुश्किल हो गया है. बचत नहीं हो पता है. हर चीज महंगा होता जा रहा है. इसलिए राजद की सरकार आने पर बिहार में माई-बहिन योजना लागू किया जाएगा. महिलाओं को 2500 रूपये दिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि बिहार में बिजली सबसे महंगी है. लोग इससे परेशान हैं. इसलिए हम लोगों ने तय किया है कि बिहार में 200 यूनिट बिजली फ्री देंगे. झारखंड में सामाजिक सुरक्षा पेंशन हो या वृद्धा पेंशन जैसे वहां राशि बढाई गई है वैसे ही बिहार में भी इसे ₹1500 देंगे. 

नीतीश ने बिहार को किया बंजर

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बिहार में लॉ एंड ऑर्डर एकदम समाप्त हो चुका है. भ्रष्टाचार की गंगोत्री से ब्लॉक स्तर तक के लोग परेशान हो चुके हैं.  मौजूदा सरकार से कोई भी इससे संतुष्ट नहीं है. मैट्रिक से लेकर के बीपीएससी तक की कोई भी परीक्षा ढंग से नहीं कर पाते हैं. पेपर लीक का विरोध करने पर छात्रों पर लाठी बरसते हैं. उन्होंने नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील करते हुए कहा कि एक ही बीज को बार बार बोने से जैसे खेत बंजर हो जाता है वैसे ही नीतीश कुमार के बार बार सत्ता में आने से बिहार उसी हाल में है. 

NSIT
Nsmch

जो कहते हैं वही करते हैं 

तेजस्वी ने कहा कि वे जो कहते हैं वह करते हैं. 17 महीने सरकार में रहने के दौरान उन्होंने कर दिखाया कि कैसे लाखों शिक्षकों को नौकरी मिली. जबकि नीतीश कुमार कहते थे कि कहां से सैलेरी के लिए पैसा लाएगा. अपने बाप के घर से देगा लेकिन हमारे प्रयास से बिहार में लोगों को नौकरी मिली. उन्होंने कहा कि वे बिहार के भविष्य के लिए लोगों के सामने ब्लूप्रिंट विजन लेकर जाएंगे.