LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण, DM ने किया स्थल का निरीक्षण
  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण,

  • Gunja Kumari Death Case Muzaffarpur
  • Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत! गुंजा की मौत के बाद भड़के मायके वाले, दरवाजे

  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना
  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार

  • Sudhakar Singh vs IPS Kundan Krishnan Defamation Notice
  • Bihar Politics:आरजेडी सांसद को माफी मांगने और 5 करोड़ हर्जाने की मांग को लेकर आईपीएस कुंदन कृष्णन ने

  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष का जाना हालचाल
  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष

BPSC : 70वीं बीपीएससी परीक्षा रद्द करने पर क्या है नीतीश सरकार की तैयारी, मंत्री विजय चौधरी का बड़ा ऐलान, पीके की चेतावनी पर जमकर लताड़ा

70वीं बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग पर नीतीश सरकार का क्या निर्णय होगा इसे लेकर मंत्री विजय चौधरी ने बड़ा संकेत दिया है. साथ ही मुख्य सचिव से हुई अभ्यर्थियों की मुलाकात के बारे में भी उन्होंने अहम बातें कही.

BPSC
BPSC- फोटो : news4nation

BPSC : 70वीं बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर चल रहे प्रदर्शन के बीच मंगलवार को सीएम नीतीश के करीबी मंत्रियों में एक विजय चौधरी ने बड़ा संकेत किया. उन्होंने परीक्षा रद्द करने और आंदोलनकारियों पर हुए एफआईआर मामले में सरकार का पक्ष से अवगत कराया. साथ ही 

मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि BPSC मामले में मुख्य सचिव ने पहले ही कहा है कि किन्ही को पेपर लीक के बारे में या  एग्जाम को लेकर कोई शिकायत है उनपर संज्ञान लेंगे. कार्रवाई करेंगें. लेकिन अभ्यर्थियों ने पेपर लीक से जुड़े कोई सबूत नहीं दिये है. 

Diarch GO

उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव ने सरकार की ओर से खुला न्योता दें रखा. सरकार को जो करना होगा करेंगें. छात्र के हित मे सरकार काम करेंगी. पेपर लीक का कोई सबूत नहीं दिया गया है लेकिन पेपर लीक को लेकर हंगामा हुआ. ऐसे में ये किसकी साजिश है. छात्रों के भविष्य को खराब करने के लिए उन्हें कौन बहका रहा है. इसकी जाँच भी जाँच होगी.  उन्होंने कहा कि छात्र हमारे भविष्य हैं. नीतीश कुमार की सरकार छात्रों के पक्ष मे हैं. उनके साथ कोई नाइंसाफी नहीं होगी.

पीके की चेतवानी पर बोले विजय चौधरी

जनसुराज केप्रशांत किशोर के अल्टीमेटम पर उन्होंने सख्त अंदाज में कहा कि सरकार किसी के अल्टीमेटम को नहीं समझती. सरकार जनता के हित मे काम करती है. अल्टीमेटम की कोई जरुरत नहीं उसकी कोई अहमियत नहीं है. अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल से मुख्य सचिव के स्तर पर बात होना सरकार की पहल है. 

NSIT
Nsmch

अभ्यर्थियों पर FIR होगा रद्द ?

70वीं बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर चल रहे प्रदर्शन के बीच हुए लाठीचार्ज के बाद प्रशांत किशोर सहित कई अन्य पर एफआईआर भी किया गया है. इसमें कुछ अभ्यर्थी, कोचिंग संचालक और अज्ञात शामिल हैं. इनके खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने के मसले पर विजय चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा FIR मामले पर जो उदारपूर्वक विचार होगा वो किया जाएगा. एग्जाम को लेकर जो भी फैसला होगा वो BPSC तय करेगी. 

क्या है मामला

13 दिसम्बर को पूरे बिहार में 70वीं बीपीएससी परीक्षा हुई. लेकिन पटना के एक परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्रों के वितरण में अनियमितता की शिकायतें आई. इसे लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया तो बीपीएससी ने पटना केंद्र की परीक्षा रद्द करने की घोषणा. हालाँकि छात्रों की मांग है कि पूरी परीक्षा रद्द की जाए. छात्रों का कहना है कि एक केंद्र की परीक्षा रद्द कि जाती है तो बाद में मेरिट लिस्ट तैयार करने में नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी जिसका वे शुरू से विरोध कर रहे हैं. 

साथ ही पूरे मसले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात करने की मांग की गई. इसे लेकर पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का प्रदर्शन भी जारी रहा. इसी दौरान 29 दिसम्बर को गांधी मैदान से आंदोलनरत छात्र जब सीएम हाउस की ओर कूच रहे थे तब उन पर पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार की और लाठीचार्ज किया. इसमें कई छात्र घायल हुए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया. इस बीच बिहार के मुख्य सचिव से छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की.