LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

Bihar News : पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री प्रेम कुमार ने दिया अहम निर्देश, जैव विविधता पर बिहार में होंगे ये काम

जैव विविधता के क्षेत्र में बिहार में कई अहम पहल की शुरुआत की गई है. साथ ही इसे लेकर कार्यशाला भी आयोजित की जा रही है. पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने मंगलवार को समीक्षा बैठक में इसे लेकर अहम निर्देश दिए.

Minister Prem Kumar
Minister Prem Kumar- फोटो : news4nation

Bihar News : पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ प्रेम कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को बिहार राज्य जैव विविद्यता पर्षद् से सम्बन्धित विषयों पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई. उन्होंने जैव विविधता प्रबंधन समितियों की अद्यतन स्थिति, जैव विविधता विरासत वृक्ष/स्थल/कार्यशाला / शोध - अध्ययन इत्यादि की समीक्षा की गयी एवं सभी निकायों में लक्ष्य के अनुरूप लंबित कार्यों को अविलम्ब पूर्ण करने का निदेश दिया गया।

बैठक में बताया गया कि सभी स्थानीय शहरी एवं ग्रामीण निकायों में जैव विविधता प्रबंधन समितियों (BMC) के गठन का कुल लक्ष्य 8885 है, जिसमें पंचायती राज निकाय ( ग्राम पंचायत / पंचायत समिति / जिला परिषद) अंतर्गत–8624 एवं शहरी निकाय (नगर पंचायत / नगर परिषद / नगर निगम ) - 261 है। जिसके तहत पंचायती राज निकाय अंतर्गत कुल 8517 एवं शहरी निकाय अंतर्गत 73 समितियों का गठन किया जा चुका है। शेष ग्रामीण क्षेत्रों में 107 तथा शहरी क्षेत्रों में 188 कुल 295 लंबित निकायों में प्राथमिकता पर BMC के गठन हेतु पंचायती राज विभाग तथा नगर विकास विभाग से अनुरोध किया गया है।

 मंत्री द्वारा लंबित जैव विविधता प्रबंधन समितियों के गठन कार्य को अविलम्ब पूर्ण करने का निदेश दिया गया । वहीं सभी स्थानीय निकायों में जन जैव विविधता पंजी (PBR) का निर्माण कार्य कराया जा चुका है, जिन्हें अद्यतन करने की कार्रवाई की जा रही है ।

पर्यावरण, वन जलवायु परिवर्तन विभाग के निदेशानुसार विभागीय कार्यक्रमों में BMC के सदस्यों को आमंत्रित किया जाना है, इस निमित पर्षद की ओर से सभी वन प्रमण्डल पदाधिकारियों को जिला में आयोजित वन महात्सव एवं अन्य विभागीय कार्यक्रमों में स्थानीय BMC सदस्यों को भी आमंत्रित करने हेतु पत्र भेजी गयी है।

NSIT
Nsmch

अप्रैल, 2025 तक 94 प्रशिक्षण कार्यशाला

जैव विविधता प्रबंधन समितियों को क्रियाशील करने हेतु जिला मुख्यालय एवं अनुमण्डल में माह सितम्बर, 2024 से अप्रैल, 2025 के बीच कुल 94 एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन प्रस्तावित है। अद्यतन वैशाली, गया, औरंगाबाद, नालंदा, भोजपुर, नवादा, जमुई, भागलपुर, बांका एवं बक्सर जिला / अनुमण्डल मुख्यालयों में कुल 16 एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जा चुकी हैं। शेष 78 प्रशिक्षण कार्यशालाओं का जिलों / अनुमण्डल मुख्यालयों में संशोधित कार्यक्रम के अनुसार माह जुलाई 2025 तक आयोजन किया जाना है ।

बिहार राज्य जैव विविधता रणनीति एवं कार्य योजना

अगले 15 वर्षों के लिए "बिहार राज्य जैव विविधता रणनीति एवं कार्य योजना" का सूत्रण किया जा रहा है। फ्रेमवर्क डॉक्यूमेंट तैयार करने हेतु माह जुलाई, 2024 में कृषि, पशुपालन, मतस्यिकी, पर्यावरण एवं वन, अनुसंधान एवं एकैडमिक संस्थानों के विशेषज्ञों के साथ बैठक कर विशिष्ट प्रस्तावों / सुझावों की मांग की गयी है माह मार्च, 2025 तक फ्रेमवर्क डॉक्यूमेंट तैयार करने का लक्ष्य है।

बंदना शर्मा की रिपोर्ट