LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

बिहार की राजनीति में मकर संक्रांति का दही-चूड़ा भोज, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा का दही चुरा का सामाजिक भोज

 curd chuda feast in politics
राजनीति में मकर संक्रांति का दही-चूड़ा भोज- फोटो : Reporter

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा आज मकर संक्रांति के अवसर पर दही चुरा का सामूहिक भोज आयोजित कर रहे हैं। इस आयोजन में हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है। इस भोज के माध्यम से चुनावी गतिविधियों की शुरुआत भी हो सकती है। आपको ज्ञात हो कि इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसके चलते विभिन्न संभावित प्रत्याशी अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में सक्रिय हो गए हैं और चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसी संदर्भ में, आज मुजफ्फरपुर में सुरेश शर्मा द्वारा आयोजित दही चुरा के भोज में भी बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने की उम्मीद है।

बीते विधानसभा चुनाव में कुछ ही मतों के अंतर से पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा को पराजय का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद, उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र में सक्रियता बनाए रखी और स्थानीय लोगों की समस्याओं से अवगत रहे। अब वह एक बार फिर से चुनावी मैदान में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं। इसी संदर्भ में, मकर संक्रांति के अवसर पर पूर्व मंत्री द्वारा सामाजिक दही चुरा भोज का आयोजन किया गया है, जिससे अधिक से अधिक लोग एकत्रित हो सकें और उनके साथ मुलाकात के बाद चुनावी अभियान की शुरुआत की जा सके। हालांकि, मुजफ्फरपुर की सीट बीजेपी के पास है, और यह देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी यहां से किसे चुनावी मैदान में उतारती है।