LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

Bihar News: महिलाओं के कपड़े पर सीएम नीतीश का बयान सुन आगबबूला हुई लालू की बेटी रोहिणी, मांझी पर भी भड़की

राजद सुप्रीमो लालू यादव को किडनी डोनेट करने वाली उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया. महिलाओं पर की एक टिप्पणी को लेकर उन्होंने सीएम को जमकर सुनाया.

Bihar News: महिलाओं के कपड़े पर सीएम नीतीश का बयान सुन आगबबूल

Bihar News: प्रगति यात्रा के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिलाओं के कपड़े पहनने से जुड़े एक बयान को लेकर रविवार को लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें जमकर सुनाया. राजद के टिकट पर छपरा से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार के द्वारा महिलाओं पर दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. 

उन्होंने कहा कि बिल्कुल नीतीश कुमार को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए. किस तरीके से महिलाओं का अपमान हो रहा है यह बिल्कुल सब लोग देख रहे हैं. उन्होंने कहा कि महिलाओं को लेकर हमें नीतीश कुमार से कोई उम्मीद नहीं है. 

रोहिणी ने केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को भी आड़े हाथों लिया. मांझी ने कहा था कि इंडिया गठबंधन विधानसभा चुनाव तक एक साथ नहीं रहेगा. इस पर रोहिणी ने कहा कि पहले जीतन राम मांझी को बताना चाहिए वे कहां जा रहे हैं. वह रहेंगे या नहीं रहेंगे. उनको एक सीट मिलेगी तो वह भाग करके फिर हमारे पास आ जाएंगे. उन्होंने कहा कि मांझी को खुद याद नहीं रहता है वे क्या क्या बोलते हैं. कभी कहते हैं शराब पीना चाहिए. कभी कहते हैं शराब नहीं पीना चाहिए. उनको खुद याद नहीं रहता है. रोहिणी ने कहा कि उन्हें सिर्फ पैसे का माल और सिर्फ सत्ता चाहिए. सत्ता जहां होगी वे वहां जाएंगे. 

तेजस्वी करेंगे कमाल

राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में लालू यादव के समान पार्टी से जुड़े फैसले लेने का अधिकार तेजस्वी यादव को दिए जाने पर रोहिणी ने हर्ष जताया. उन्होंने कहा कि तेजस्वी का मतलब ऊर्जा है और तेजस्वी यादव भारत के ऊर्जा हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में इस वर्ष के बिहार विधानसभा चुनाव में बिहार में rjd कमाल का प्रदर्शन करेगी. 

NSIT
Nsmch

पशुपति पारस पर बड़ा दांव

लालू यादव से लोजपा नेता पशुपति पारस की हुई मुलाकात पर भी रोहिणी ने बड़ा खुलासा किया. पारस के महा गठबंधन में आने को लेकर रोहिणी ने कहा कि इस पर अंतिम निर्णय राजद का केंद्रीय नेतृत्व करेगा. हालाँकि उन्होंने संकेत दिए कि लालू यादव और पशुपति पारस अगले चुनाव में एक साथ एक गठबंधन में दिख सकते हैं. गौरतलब है कि पहले दही-चूड़ा भोज में लालू यादव ने पशुपति के घर जाकर नए सियासी रिश्ते के संकेत दिए. वहीं रविवार को पशुपति पारस ने लालू यादव से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की.  

रंजन की रिपोर्ट