LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण, DM ने किया स्थल का निरीक्षण
  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण,

  • Gunja Kumari Death Case Muzaffarpur
  • Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत! गुंजा की मौत के बाद भड़के मायके वाले, दरवाजे

  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना
  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार

  • Sudhakar Singh vs IPS Kundan Krishnan Defamation Notice
  • Bihar Politics:आरजेडी सांसद को माफी मांगने और 5 करोड़ हर्जाने की मांग को लेकर आईपीएस कुंदन कृष्णन ने

  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष का जाना हालचाल
  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष

Manmohan Singh condolence: मनमोहन सिंह के निधन पर राजद सुप्रीमों लालू ने जताया शोक, कहा- आर्थिक उदारीकरण के शिल्पकार थे सरदार मनमोहन सिंह

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने शोक व्यक्त किया है.

Manmohan Singh condolence
आर्थिक उदारीकरण के शिल्पकार थे सरदार मनमोहन सिंह - फोटो : Social Media

Manmohan Singh condolence: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन गुरुवार रात दिल्ली के AIIMS अस्पताल में हुआ। गुरुवार शाम को बेहोश होने के बाद उन्हें AIIMS में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हुआ। वे लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने  शोक व्यक्त सोशल मीडिया के एक्स पर लिका है कि -

आदरणीय पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन का दुखद समाचार सुना। सरदार मनमोहन सिंह जी ईमानदारी, सादगी, सज्जनता, सरलता, विनम्रता, बुद्धिमत्ता व दूरदर्शिता की प्रतिमूर्ति थे। आर्थिक उदारीकरण के शिल्पकार सरदार मनमोहन सिंह ने आधुनिक व स्वावलंबी भारत की नींव रखी।

Diarch GO

उनका जाना एक व्यक्तिगत क्षति है। उनका प्रचुर स्नेह मुझे मिलता रहा। ऐसे विनम्र विशाल व्यक्ति के साथ काम करना मेरा सौभाग्य था।

NSIT
Nsmch

उन्होने एक्स पर फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि 

𝟐𝟎𝟎𝟒 से 𝟐𝟎𝟏𝟒 के बीच उन्होंने बिहार और भारत को बेहतरीन एवं फलदायक वर्ष अथवा यूं कहे कि स्वर्णिम दशक दिया। यूपीए गठबंधन में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी राजद के नेता तथा कैबिनेट सहयोगी रेलमंत्री के रूप में हमारी सकारात्मक पहल एवं आग्रह पर उन्होंने 𝟐𝟎𝟎𝟒 से 𝟐𝟎𝟎𝟗 के बीच बिहार को विकास कार्यों के लिए 𝟏 लाख 𝟒𝟒 हज़ार करोड़ की धनराशि एवं परियोजनाएं दी। कोसी विभीषिका के समय हमारे निवेदन पर तुरंत बिहार चले आए तथा हजारों करोड़ की आर्थिक सहायता, राहत सामग्री एवं राशि प्रदान की।

उनके स्वर्गवास उपरांत 𝟐𝟎𝟎𝟒 से 𝟐𝟎𝟏𝟒 के स्वर्णिम दशक में उनकी छाप व उनकी सफलता एक रिकॉर्ड के रूप में स्वतः ही इतिहास में ओर अधिक जोर-शोर से प्रचारित होगी। उनकी विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।

इस कठिन समय में उनके परिवार, प्रियजनों व प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक शोक संवेदना। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।