LATEST NEWS

  • Former Rajya Sabha MP RK Sinha
  • आरके सिन्हा का निधन, भाजपा पूर्व राज्यसभा सांसद ने SIS security से हजारों बिहारियों को दिया रोजगार

  • Bihar Crime: बेखौफ अपराधियों ने पुजारी को मारी गोली, सड़क किनारे ईंटों के ढेर के पास मिला शव
  • Bihar Crime: बेखौफ अपराधियों ने पुजारी को मारी गोली, सड़क किनारे ईंटों के ढेर के पास मिला शव

  • IRCTC Money Laundering Case
  • लालू यादव से जुड़े आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी राबड़ी

  • Bihar NIA Raid: AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता संदीप कुमार सिन्हा गिरफ्तार
  • Bihar NIA Raid: AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता संदीप कुमार सिन्हा

  • Anant Singh  bail cancelled
  • Anant singh:अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, दुलारचंद यादव हत्याकांड में जमानत रद्द, 1 दिसंबर

Bihar Politics: पिछली बार माफ़ी, इस बार RJD पोस्टर से गायब हुए लालू और राबड़ी,आखिर क्या चाहते है तेजस्वी?

राजद प्रदेश कार्यालय पर एक नया पोस्टर लगाया है। पोस्टर में तेजस्वी यादव की काफी बड़ी तस्वीर भी छपी है। लेकिन इस पोस्टर से लालू यादव और राबड़ी यादव की तस्वीर गायब है। क्या है माजरा, जानिए

Lalu and Rabri missing from RJD poster
RJD पोस्टर से गायब हुए लालू और राबड़ी- फोटो : Social Media

Bihar Politics: सूबे में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। खरवास खत्म हो चुका है। दही–चूड़ा खाकर नेग चार करने के बाद सूबे की सियासत में सियासी गर्मी बढ़ने की कवायद भी शुरू हो गई है। इसी क्रम में राजद प्रदेश कार्यालय पर एक नया पोस्टर लगाया है। पोस्टर में तेजस्वी यादव की काफी बड़ी तस्वीर भी छपी है। साथ ही तेजस्वी की ओर से किए जा रहे वादों को लिखा गया है। लेकिन इस पोस्टर से लालू यादव और राबड़ी यादव की तस्वीर गायब है। यह पोस्टर किसी नेता ने नहीं बल्कि पार्टी की तरफ से ही लगाया गया और इससे पोस्टर से राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ही तस्वीर गायब होने से  सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। 

तेजस्वी ने मांगी थी माफी

दअरसल, सियासी जानकारों का कहना है कि लालू यादव-राबड़ी देवी के 15 साल के शासनकाल को जंगलराज के तौर पर जाना जाता है। बिहार के लोग उसे आजतक भूल नहीं सके हैं। खुद राजद भी यह बात जानती है। तभी तो 2020 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान तेजस्वी यादव ने 15 साल के लालू-राबड़ी शासनकाल के दौरान हुई गलतियों को लेकर माफी मांगी थी। साथ ही राजद ने तेजस्वी को चेहरा रखते हुए लालू यादव-राबड़ी देवी को पोस्टरों से हटा दिया था। 

इसका पार्टी पर सकारात्मक असर हुआ था और पार्टी को 75 सीटों पर जीत मिली थी। शायद पिछली कवायद को ही इस्तेमाल करने की कवायद के तहत राजद ने एक बार फिर से लालू-राबड़ी की तस्वीर हटाकर तेजस्वी यादव को प्रमोट किया है। माना जा रहा है कि पिछली बार की सफल रणनीति के तहत राजद ने इस चुनाव से पहले लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की तस्वीरों को गायब कर दिया है, ताकि जनता को यह विश्वास दिलाया जा सके कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद बिल्कुल नए तेवर और कलेवर में तैयार है।

कुलदीप भारद्वाज की रिपोर्ट