LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Bihar News : केंद्रीय मंत्री से इस्तीफा देंगे जीतन राम मांझी, किया ऐलान 'कैबिनेट छोड़ना पड़ेगा' ,मोदी से मन भरा ! NDA नेतृत्व को खुलेआम धमकाया..सीट नहीं दिया ..क्या समझ लिए

Bihar News : केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने एक बार फिर एनडीए नेतृत्व को धमकी दी है. उन्होंने साफ तौर पर कहा है की नेतृत्व ने उन्हें सीट नहीं दिया है...इसलिए कैबिनेट छोड़ना पड़ेगा....पढ़िए आगे

Bihar News :  केंद्रीय मंत्री से इस्तीफा देंगे जीतन राम मांझ
मांझी ने मोदी को धमकाया - फोटो : IMTIYAZ KHAN

MUNGER :  मुंगेर में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें भाग लेने के लिए हम सेक्युलर के संस्थापक सह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और बिहार सरकार में मंत्री और हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन मांझी मौके पर मौजूद रहे। इसे मौके पर सिकंदरा के विधायक प्रफुल्ल मांझी सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे। मंत्री और अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का उद्घाटन किया। सम्मेलन में आए हुए मंत्रियों और विधायकों का कार्यकर्ताओं ने माला और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। 

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने एक और बड़ा बयान दिया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह अपना हक एनडीए से नहीं मांगेंगे तो किससे मांगेंगे। कहा कि वैसे वह एनडीए के साथ हैं और एनडीए के साथ मजबूती से चलना चाहते हैं। लेकिन वह अपनी हक की रोटी मांग रहे हैं तो उसमें गलत क्या है। जीतन राम मांझी ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि जनता हमे 40 सीटों में कम से कम 20 सीटों पर भी जीत दिला देती है तो हम उनके हक के आवाज को उठा पाएंगे। इसी बहाने उन्होंनेने विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी भी ठोक दी है। उन्होंने कहा की यह दावेदारी कार्यकर्ताओं की इच्छा है परंतु एनडीए में जो फैसला होगा वह उन्हें मान्य होगा। 

साथ ही कहा की यदि उनको विधानसभा चुनाव में ताकत मिलती है तो वह अपने मुख्यमंत्री शासन काल के दौरान जितनी भी योजनाओं को शुरू किया था। उसे लागू भी करेंगे। साथ ही कहा की झारखंड और दिल्ली विधानसभा चुनाव में हम पार्टी को एक भी टिकट नहीं मिलने की बात पर कहा की सीट मांग कर क्या गलत किया।  वहीं अपने संबोधन में बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन मांझी ने बताया कि 2025 के चुनाव में हम एनडीए के साथ ही चुनाव लड़ेगे और नीतीश कुमार पुनः मुख्यमंत्री बनेंगे।

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट